फिल्म 'जुमांजी 3' में होगी इस कलाकार की वापसी, ड्वेन जॉनसन ने दी खुशखबरी
क्या है खबर?
हॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी फिल्म 'जुमांजी' अपनी तीसरी किस्त को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि वह और अन्य कलाकार 'जुमांजी 3' के लिए साथ में आ रहे हैं। लॉस एंजिल्स में आधिकारिक तौर पर शूटिंग नवंबर, 2025 से शुरू हो चुकी थी। जॉनसन ने एक और पोस्ट में बताया कि फिल्म में दिग्गज अभिनेता-कॉमेडियन डैनी डेविटो दोबारा शामिल हुए हैं, जिन्होंने स्पेंसर (ड्वेन) के तेज-तर्रार दादा का किरदार निभाया था।
पोस्ट
जॉनसन ने डैनी डेविटो के साथ साझा किया पोस्ट
जॉनसन ने 'जुमांजी 3' में एडी गिलपिन के रूप में वापसी कर रहे अभिनेता डैनी संग तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने लिखा, 'एकमात्र डैनी डेविटो के साथ जुमांजी की शूटिंग पूरी हो गई है। आपके साथ काम करना और आपसे सीखना मेरे लिए सम्मान की बात है और आपको अपना दोस्त कहना हमेशा मेरे लिए सौभाग्य की बात रहेगी। जुमांजी फ्रैंचाइजी में आपके निरंतर सहयोग और उत्साह के लिए धन्यवाद, भाई। आइए साथ मिलकर और भी कहानियां सुनाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
That’s an official Jumanji wrap on the one and the only, Danny DeVito 👏🏾👏🏾🥂
— Dwayne Johnson (@TheRock) February 16, 2026
To work with you, and learn from you has been an honor ~ and to call you my friend, will always be a privilege. Thank you, brother for your anchoring heart and JOY throughout our Jumanji franchise.… pic.twitter.com/pWJ1MwImzg
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी 'जुमांजी 3'
'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' और 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के बाद, तीसरी किस्त 'जुमांजी 3' का निर्देशन भी जेक कासडन कर रहे हैं। जॉनसन के अलावा, इसमें केविन हार्ट, जैक ब्लैक और करेन गिलन सहित अन्य सितारे अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के साथ लौटेंगे। निक जोनास भी दोबारा से इसका हिस्सा होंगे और सीप्लेन मैकडोनो के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों का रुख करेगी। इसका प्रीमियर 11 दिसंबर, 2026 को होगा।