'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी, केस में आया नया मोड़
मनोरंजन
तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में मची भगदड़ के मामले में वर्चुअल तरीके से हैदराबाद कोर्ट में हाजिरी दी है।
दिसंबर 2024 में हुई इस दुखद घटना में एक महिला की जान चली गई थी और उसका छोटा बेटा घायल हो गया था।
दरअसल, सिनेमाघरों में सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़ के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते अल्लू पर भी आरोप लगाए गए हैं।
अल्लू समेत 22 अन्य लोगों पर लगाए गए आरोप
घटना के तुरंत बाद अल्लू को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अब पुलिस ने अल्लू के साथ सिनेमाघरों के स्टाफ समेत 22 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। इसकी अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
इस दुखद घटना के बाद अल्लू, 'पुष्पा 2' के निर्माताओं और तेलंगाना सरकार ने मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में संभल सकें।