अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने मचाया धमाल, 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
मनोरंजन
अक्षय कुमार की नई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने धमाकेदार शुरुआत की है। सिर्फ 4 दिनों में इसने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म ने सोमवार को 8.5 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसकी घरेलू कमाई 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई अब 106.48 करोड़ रुपये हो चुकी है।
निर्देशक अहमद खान की फिल्म ने दर्ज की इतनी ऑक्यूपेंसी
फिल्म ने चौथे दिन औसत 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो देशभर के लगभग 11,000 शोज में रही। रात के शोज में भीड़ ज्यादा दिखी।
अहमद द्वारा निर्देशित और सुनील शेट्टी व जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों से सजी यह फिल्म जंगल में 'पागलपन' और ढेर सारी हंसी का वादा करती है।
यह फिल्म अभी इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' से मुकाबला कर रही है और जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' और 'धमाल 4' से भी भिड़ेगी।