NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिनेश विजान की 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर पर बोले अभिषेक बनर्जी
    मनोरंजन

    दिनेश विजान की 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर पर बोले अभिषेक बनर्जी

    दिनेश विजान की 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर पर बोले अभिषेक बनर्जी
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 03, 2022, 06:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिनेश विजान की 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर पर बोले अभिषेक बनर्जी
    दोनों फिल्मों में अपने किरदार पर बोले अभिषेक

    'भेड़िया' के गाने ठुमकेश्वरी में श्रद्धा कपूर के कैमियो के बाद से ही 'भेड़िया' और 'स्त्री' के क्रॉसओवर की चर्चा हो रही थी। गाने में श्रद्धा की उपस्थिति को दर्शक 'स्त्री 2' की घोषणा से जोड़ रहे थे। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो निर्माताओं ने दिलचस्प तरीके से इसके क्रॉसओवर की ओर इशारा किया। वहीं, अमर कौशिक और दिनेश विजान की तीसरी फिल्म 'वैम्पायर' की भी चर्चा है। अब अभिषेक बनर्जी ने इन सबपर विस्तार से बात की है।

    सरप्राइज के साथ हुई थी क्रॉसओवर की घोषणा

    अभिनेता अभिषेक बनर्जी 'स्त्री' और 'भेड़िया' दोनों का ही अहम हिस्सा हैं। 'भेड़िया' में वह सहायक किरदार जनार्दन की भूमिका में हैं तो 'स्त्री' में वह जना के किरदार में नजर आए थे। 'भेड़िया' के आखिर में 'स्त्री' के मुख्य किरदार विकी (राजकुमार राव) और बिट्टु (अपारशक्ति खुराना) जना को वापस लेने आते हैं। फिल्म का यह क्लाइमैक्स दर्शकों के लिए सरप्राइज होता है। निर्माताओं ने इस दिलचस्प तरीके से दोनों के क्रॉसओवर की घोषणा की।

    मेरे लिए यह क्रॉसओवर दिलचस्प होगा- अभिषेक

    बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अभिषेक ने क्रॉसओवर पर बात की। उन्होंने कहा, "क्रॉसओवर मेरे लिए दिलचस्प होगा। दोनों के बीच कनेक्शन जरूर होने वाला है। भेड़िया के आखिर में विकी और बिट्टु जना को लेने आते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "चंदेरी में कुछ हो रहा है जिसमें जना की जरूरत है। मैं अपने दोस्तों से मिलने और उनकी मदद करने के लिए उत्साहित हूं।" 'स्त्री' में जना अपने दोस्तों से बिछड़ जाता है जो उसे 'भेड़िया' में मिलते हैं।

    क्या 'वैम्पायर' में भी होगा अभिषेक का किरदार?

    अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह आयुष्मान खुराना की 'वैम्पायर' का भी हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं। वह पहले ही दो फिल्मों का हिस्सा हैं और उन्हें नहीं पता कि यह किरदार तीसरी फिल्म में भी शामिल हो सकता है या नहीं। अभिषेक ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि दिनेश और अमर इसे किस तरह देख रहे हैं।

    इंसान और जंगल की तनातनी की कहानी है 'भेड़िया'

    'भेड़िया' 25 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म डराने और हंसाने के साथ कई सामाजिक संदेश भी देती है। फिल्म इंसान और जंगल के बीच तनातनी की कहानी है। इसकी ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल के जंगलों में हुई है। फिल्म में उत्तर पूर्वी भारतीयों के साथ होने वाले भेदभाव को भी दिखाया गया है। दिनेश विजान की इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

    2018 में आई थी 'स्त्री'

    'स्त्री' 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का प्लॉट चंदेरी पर आधारित था, जिसमें श्रद्धा एक रहस्यमई लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में विजय राज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। जहां 'भेड़िया' के आइटम सॉन्ग ठुमकेश्वरी में श्रद्धा नजर आई हैं, वहीं 'स्त्री' में कृति सैनन 'आओ कभी हवेली पर' गाने में नजर आई थीं। 'स्त्री' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    पोल
    आपको इनमें से किस अभिनेता की फिल्म का इंतजार है?
    आयुष्मान खुराना
    38.64%
    राजकुमार राव
    61.36%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी जानिए:

    'एन एक्शन हीरो' रिव्यू: शानदार ट्विस्ट्स और कॉमेडी से मनोरंजक बनी आयुष्मान की एक्शन फिल्म

    यह भी जानिए:

    शाहरुख से मुलाकात, पत्रलेखा से शादी और कमाई; ऐसे पूरे हुए राजकुमार राव के सपने

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    अभिषेक बनर्जी
    दिनेश विजान

    ताज़ा खबरें

    गूगल इंजीनियर ने बना दिया गीता GPT, भगवद गीता के आधार पर मिलेंगे सवालों के जवाब भगवद गीता
    अमेरिका के डेविड का कमाल, नौ साल की उम्र में ही पास कर लिया हाईस्कूल अमेरिका
    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं शकरकंद के ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय के साथ फिल्म 'सेल्फी' के गाने 'कुड़िए नी तेरी' में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर मृणाल ठाकुर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा
    स्वरा भास्कर फिल्म 'मिसेज फलानी' में निभाएंगी नौ भूमिकाएं स्वरा भास्कर
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी: संगीत के दौरान बिगड़ी सिद्धार्थ के पिता की तबीयत, डॉक्टर को बुलाया गया सिद्धार्थ मल्होत्रा

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान भूमि पेडनेकर
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे नोरा फतेही
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे

    अभिषेक बनर्जी

    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव
    नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर को आएगी अभिषेक बनर्जी की 'नजरअंदाज' नेटफ्लिक्स
    वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली? वरुण धवन
    ED की शिकायत पर कोलकाता पुलिस के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़े का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    दिनेश विजान

    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश सामंथा रुथ प्रभु
    श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा 'इक्कीस' में हुई धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023