Page Loader
बिपाशा बसु और करण ग्रोवर बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता
जल्द 'गुड न्यूज' दे सकते हैं बिपाशा-करण

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता

Jul 29, 2022
06:42 pm

क्या है खबर?

सोनम कपूर-आनंद आहूजा और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बाद एक और स्टार कपल के घर से खुशखबरी आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु और करण ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जिंदगी के नए चैप्टर के लिए दोनों काफी उत्साहित और खुश हैं। यह कपल जल्द ही इस खबर की घोषणा कर सकता है। इससे पहले भी बिपाशा की प्रेग्नेंसी की चर्चा ने जोर पकड़ा था। हालांकि, दोनों ने इसपर कोई बयान नहीं दिया था।

लाइमलाइट

लाइमलाइट से दूर हैं बिपाशा-करण

बिपाशा बसु लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वहीं, करण भी लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी रचाई थी। दोनों 2015 की हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। सोशल मीडिया पर दोनों अकसर प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।

जानकारी

जल्द हो सकती है अनाउंसमेंट

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा और करण माता-पिता बनने वाले हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों सुपरस्टार बेहद खुश और उत्साहित हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करेंगे।

पेशेवर सफर

बिपाशा बॉलीवुड तो करण टीवी से हुए चर्चित

बिपाशा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2000 के दशक में बिपाशा फिल्म जगत में काफी सक्रिय थीं। 'अजनबी', 'राज', 'नो एंट्री', 'धूम 2' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। बिपाशा बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किया है। वहीं, करण टीवी का चर्चित चेहरा है। वह 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'कुबूल है' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

कमबैक

बिपाशा के कमबैक की भी थी चर्चा

इस साल की शुरुआत में बिपाशा के फिल्मों में कमबैक को लेकर चर्चा थी। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि वह पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया था कि वह कुछ मजेदार करने जा रही हैं जिसके बारे में जल्द ही घोषणा करेंगी। पर्दे से गायब होने को लेकर उन्होंने कहा था कि पहले वह काम को लेकर लापरवाह हो गई थीं। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से सक्रिय नहीं हो पाईं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

करण ग्रोवर की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से अलग हो चुके थे। बिपाशा करण से पहले जॉन अब्राहम को डेट कर चुकी हैं। जॉन और बिपाशा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में थी।