LOADING...
ऑस्कर के नियमों में बड़ा उलटफेर, सालों पुरानी पाबंदियां खत्म; हुई जीत की राह आसान
ऑस्कर के नियमों में बड़े बदलाव

ऑस्कर के नियमों में बड़ा उलटफेर, सालों पुरानी पाबंदियां खत्म; हुई जीत की राह आसान

May 02, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के लिए हॉलीवुड से एक शानदार खबर आई है। 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एकेडमी ने अपने पात्रता नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे भारत जैसे वैश्विक फिल्म उद्योगों के लिए ऑस्कर की राह पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है। नए नियमों के मुताबिक, अब न केवल अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में एक देश से 2 फिल्मों के शामिल होने का रास्ता साफ हुआ है, बल्कि कलाकारों के नामांकन को लेकर भी ऐतिहासिक ढील दी गई है।

घोषणा

एकेडमी ने घोषित किए नए नियम

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 99वें ऑस्कर समारोह (2027) के लिए नए और संशोधित नियमों को मंजूरी दे दी है। घोषित किए गए ये बदलाव पात्रता और वोटिंग प्रक्रिया से जुड़े हैं, जो कई श्रेणियों सहित मानद पुरस्कारों को भी प्रभावित करेंगे। एकेडमी का ये कदम सिनेमा की बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने और वैश्विक फिल्मकारों के लिए प्रतिस्पर्धा को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

अभिनय

अभिनय श्रेणियों के लिए बदला सालों पुराना नियम

अब लीड और सहायक दोनों श्रेणियों में कलाकारों को एक ही श्रेणी के भीतर एक से अधिक परफॉर्मेंस के लिए नामांकित किया जा सकेगा, अगर उन्हें टॉप-5 में वोट मिलें। पहले नियम सख्त थे। अगर किसी कलाकार को 2 फिल्मों के लिए टॉप-5 वोट मिलते भी थे तो केवल सबसे ज्यादा वोट वाली परफॉर्मेंस ही नामांकन पाती थी। नए बदलाव के बाद अब 1 ही साल में एक ही श्रेणी में किसी एक्टर के 3 नामांकन मिल सकेंगे।

Advertisement

AI

AI से बनी फिल्में नहीं जीत पाएंगी ऑस्कर

अकेडमी ने ने AI को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अब वो फिल्मों में AI के उपयोग और 'मानवीय योगदान' की जानकारी मांग सकेगी। लेखन श्रेणियों में साफ किया गया है कि ऑस्कर के लिए पटकथा का मानव-रचित होना जरूरी है। एकेडमी के मुताबिक, तकनीक बदल सकती है, लेकिन मानव रचनात्मकता सर्वोपरि रहेगी। इस बड़े बदलाव का असर ये होगा कि 'माइकल' जैसी फिल्में, जिनमें AI का भारी इस्तेमाल हुआ है, अब ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो सकती हैं।

Advertisement

फिल्में

अब एक देश से 2 फिल्में जाएंगी ऑस्कर 

अकेडमी ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसी देश की एक आधिकारिक एंट्री के अलावा, अन्य फिल्में भी स्वतंत्र रूप से ऑस्कर के लिए पात्र होंगी। नए नियम के अनुसार, बर्लिन, बुसान, कान्स, सनडांस, टोरंटो और वेनिस जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली फिल्में सीधे ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो सकेंगी। इस बदलाव से अब एक ही देश की एक से अधिक फिल्में इस श्रेणी में जगह बना सकेंगी।

जानकारी

अब 'देश' नहीं 'निर्देशक' के नाम होगा ऑस्कर

अब ये पुरस्कार किसी 'देश' के बजाय सीधे 'निर्देशक' को दिया जाएगा। कास्टिंग, सिनेमैटोग्राफी, ओरिजिनल सॉन्ग, विजुअल इफेक्ट्स और मानद पुरस्कार जैसी तकनीकी श्रेणियों की चयन व वोटिंग प्रक्रिया में भी बदलाव किए गए हैं। 99वें ऑस्कर समारोह का आयोजन 14 मार्च, 2027 को होगा।

Advertisement