NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री
    मनोरंजन

    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री

    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 12, 2023, 01:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री
    शीजान खान का कटा शो 'अलीबाबा' से पत्ता, अभिषेक निगम की हुई एंट्री

    पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि शो 'अलीबाबा' में शीजान खान की जगह कौन लेगा। शो के दोनों मुख्य कलाकारों, तुनिषा शर्मा की मौत और शीजान के जेल चले जाने से निर्माताओं को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। शो की शूटिंग ठप पड़ी हुई है। अब खबर है कि शो में शीजान की जगह अभिनेता अभिषेक निगम की इसमें एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    अभिषेक जल्द शूट करेंगे शो का प्रोमो

    ईटाइम्स के मुताबिक, शो 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' से शीजान की छुट्टी हो गई है और उनकी जगह इसमें अभिषेक निगम को रख लिया गया है। शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभिषेक को इसके लिए साइन कर दिया गया है और वह जल्द ही शो का प्रोमो शूट करने वाले हैं। इस शो की कहानी फिलहाल एक नकाबपोश शख्स के इर्द-गिर्द घूम रही है। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि वह कोई और नहीं, बल्कि अभिषेक हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टीवी और फिल्म अभिनेता अभिषेक को फिल्म 'पानीपत' में विश्वासराव की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने शो 'अकबर-रक्त से तख्त का सफर' में सम्राट अकबर की भूमिका निभाई। फिलहाल वह शो 'हीरो- गायब मोड ऑन' में वीर नंदा की भूमिका निभा रहे हैं।

    कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बदलेगी अली की सूरत

    शो में दिखाया जाएगा कि शीजान उर्फ अली शो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद परंपरागत कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए उनका चेहरा बदला गया और फिर अभिषेक की शो में नई शुरुआत होगी। तुनिषा की मौत के बाद से 'अलीबाबा' लगातार चर्चा में है। तुनिषा ने इसी शो के सेट पर मेकअप रूम में आत्महत्या की थी। शीजान उनके को-स्टार थे, जो अली का किरदार निभाते थे, वहीं तुनिषा, शहजादी मरियम की भूमिका में दिखती थीं।

    तुनिषा के किरदार पर अभी नहीं हुआ फैसला

    शो में तुनिषा के किरदार से जुड़ी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। निर्माता इस पर विचार कर रहे हैं। शो में उनकी वापसी हो भी सकती है और नहीं भी। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ना तो तुनिषा के किरदार को बदला जाएगा और ना ही उनकी जगह किसी और को लिया जाएगा। शो की कहानी कुछ ऐसे मोड़ी जाएगी कि इसमें मुख्य किरदार बदल जाएंगे।

    फिलहाल जेल में बंद हैं शीजान

    तुनिषा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या की थी। शीजान ही उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, जहां तुनिषा को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद तुनिषा की मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर धोखाधड़ी से लेकर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने तक कई आरोप लगे हैं। इस मामले पर कई पेंच फंसे नजर आ रहे हैं। फिलहाल शीजान जेल में बंद हैं और उनका परिवार उनकी जमानत करवाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें
    तुनिषा शर्मा
    शीजान खान

    टीवी शो

    दीपिका कक्कड़ ने अभिनय छोड़ने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा कुछ नहीं है दीपिका काकर
    टीवी पर लौट रहा है 'तू तू मैं मैं', सुप्रिया पिलगांवकर निभाएंगी अहम किरदार  बॉलीवुड समाचार
    तेजस्वी प्रकाश ने टीवी शो 'नागिन 6' के हर एपिसोड के लिए ली इतनी फीस  नागिन टीवी शो
    'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने बनाई अभिनय से दूरी, जानिए वजह  दीपिका काकर

    टीवी जगत की खबरें

    'बिग बॉस 16' फेम निमृत कौर अहलूवालिया ने खरीदी नई गाड़ी, जानिए इसकी कीमत  निमृत कौर अहलूवालिया
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती मनोरंजन
    नितेश पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, नम हुईं प्रशंसकों की आंखें सेलिब्रिटी की मौत
    'साराभाई वर्सेज साराभाई' अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, रूपाली गांगुली हुईं भावुक सेलिब्रिटी की मौत

    तुनिषा शर्मा

    तुनिषा शर्मा की आत्महत्या वाले सेट पर नहीं लगी आग, प्रोड्यूसर ने किया खबरों का खंडन टीवी जगत की खबरें
    'खतरों के खिलाड़ी 13': मुश्किल में शीजान खान, तुनिषा की मां ने चैनल को भेजा नोटिस  शीजान खान
    शीजान खान को मिली विदेश जाने की अनुमति, 'खतरों के खिलाड़ी 13' का बनेंगे हिस्सा  शीजान खान
    शीजान खान ने पासपोर्ट वापसी के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, विदेश जाने की मांगी इजाजत शीजान खान

    शीजान खान

    'गुम है किसी...' छोड़ने के बाद ऐश्वर्या शर्मा बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा  खतरों के खिलाड़ी
    तुनिषा शर्मा की मां दो बार अस्पताल में हुईं भर्ती, खा रहीं नींद की गोलियां तुनिषा शर्मा
    शीजान खान की जेल से रिहा होने के बाद परिवार संग पहली तस्वीर सामने आई तुनिषा शर्मा
    शीजान खान का छलका दर्द, बोले- अगर तुनिषा जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती तुनिषा शर्मा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023