LOADING...
राहुल रॉय वायरल रील्स पर बोले- मेहनत करके कमा रहा, किसी का मजाक नहीं उड़ाया
राहुल रॉय ने वायरल रील्स पर प्रतिक्रिया दी

राहुल रॉय वायरल रील्स पर बोले- मेहनत करके कमा रहा, किसी का मजाक नहीं उड़ाया

Apr 30, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

अभिनेता राहुल रॉय ने उन वायरल रील्स पर चुप्पी तोड़ी है, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। उन्होंने मजाक बनाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अगर लोग उनकी सादगी का उपहास करते हैं या उनके संघर्षों का मजाक बनाते हैं, तो यह उन लोगों की गलती ज्यादा है, न कि उनकी। बता दें, राहुल को कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़ागे देसाई के साथ रील्स बनाने के लिए ट्रोल किया जा रहा था।

प्रतिक्रिया

"मैं ईमानदारी और विनम्रता से काम करता हूं"

राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं ईमानदारी और विनम्रता से अपना काम करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है, और ये आज के नहीं हैं। ये ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले के हैं।" उन्होंने लिखा, "अगर आप वाकई इतने चिंतित हैं, तो कृपया मुझे कोई वास्तविक और सम्मानजनक काम ढूंढने में मदद करें जिससे मैं इन मामलों का खर्च उठा सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

आलोचना

अभिनेता को आलोचनाओं से पहुंचा दुख

उन्होंने लिखा, "ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। मैं जब तक जिंदा रहूं काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग सक्रिय रहता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूँ। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द जरूर होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल ने जोर दिया कि सोशल मीडिया उनके खिलाफ हुई आलोचनाओं से उन्हें दुख पहुंचा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए राहुल रॉय का वायरल वीडियो

Advertisement