NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और फातिमा की जोड़ी, नई अभिनेत्री को किया जाएगा लॉन्च
    अगली खबर
    'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और फातिमा की जोड़ी, नई अभिनेत्री को किया जाएगा लॉन्च
    'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ नहीं दिखेंगी फातिमा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kartikaaryan)

    'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और फातिमा की जोड़ी, नई अभिनेत्री को किया जाएगा लॉन्च

    लेखन मेघा
    Jul 01, 2023
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    अनुराग बसु की 'आशिकी 3' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इसकी मुख्य अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है।

    हालांकि, कई बार अलग-अलग अभिनेत्रियों के इसका हिस्सा बनने की खबरें सामने आती रहती हैं।

    बीते दिनों फातिमा सना शेख का नाम सामने आया था तो अब नई अभिनेत्री को लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है।

    विस्तार

    महेश भट्ट ने फातिमा के फिल्म का हिस्सा होने से किया इनकार

    हाल ही में 'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने कार्तिक और फातिमा के 'आशिकी '3 में नजर आने का जिक्र किया था।

    ऐसे में कुईमुई से बातचीत के दौरान जब आशिकी के निर्माता मुकेश भट्ट से 'आशिकी 3' में फातिमा के होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार किया।

    उन्होंने कहा, "नहीं, यह वह अभिनेत्री नहीं है, जिसका आप उल्लेख कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह बात कहां से आई।"

    बयान

    पहले फिल्म की स्क्रिप्ट की जाएगी पूरी- भट्ट

    भट्ट ने कहा, "हर कोई जानता है कि हमने फिल्म के लिए कार्तिक को चुना है। मुख्य अभिनेत्री की तलाश स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही होगी। बिना पटकथा तय किए कोई फिल्म कुछ भी नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "मेरे लिए स्क्रिप्ट पहले आती है और फिर उसकी कास्ट। साथ ही आशिकी सीरीज के लिए संगीत भी बहुत जरूरी है। गानों ने पहले दोनों भागों को बुलंदियों तक पहुंचाया है। हम आशिकी 3 में भी वैसा ही संगीत चाहते हैं।"

    बयान

    कार्तिक के साथ नई अभिनेत्री आएंगी नजर- भट्ट

    भट्ट ने आगे कहा, "हम वास्तव में आशिकी 3 में कार्तिक के साथ एक नई अभिनेत्री की जोड़ी बनाने पर विचार कर रहे हैं। नए चेहरों और संगीत ने आशिकी के पहले दोनों भागों को सफल बनाने में बड़े पैमाने पर काम किया था।"

    उन्होंने कहा, "हम फिल्म में किसी नई अभिनेत्री को ही कास्ट करेंगे, लेकिन जैसा मैंने कहा कि हमें कोई जल्दी नहीं है। पहले स्क्रिप्ट पूरी होने दीजिए, उसके बाद ही आगे के काम होंगे।"

    विस्तार

    1990 में आई थी फिल्म की पहली किस्त

    भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' 1990 में रिलीज हुई थी, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इसके बाद 2013 में आदित्य और श्रद्धा कपूर के साथ 'आशिकी 2' का निर्माण हुआ, जिसके गानों को खासकर लोकप्रियता मिली थी।

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद से ही दर्शक 'आशिकी 3' की मांग कर रहे थे और अब बसु जल्द ही इस फिल्म को बनाने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    फातिमा सना शेख
    बॉलीवुड समाचार
    मुकेश भट्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन ने किया 'भूल भुलैया 3' का ऐलान, टीजर के साथ रिलीज डेट भी जारी बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान के लिए 2020 रहा सबसे खराब, ब्रेकअप और फ्लॉप फिल्मों ने किया परेशान सारा अली खान
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' OTT पर मचाएगी धमाल? जानिए कब और कहां हो सकती है रिलीज  शहजादा फिल्म

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    '72 हूरें' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म  आगामी फिल्में
    असिन ने पति राहुल शर्मा संग तलाक की अफवाहों को किया खारिज, साझा किया पोस्ट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'रक्षा बंधन' की असफलता पर बोले आनंद एल राय- मेरी मंशा में कोई खोट नहीं थी आनंद एल राय
    कुशा कपिला तलाक की घोषणा के बाद हुईं ट्रोल, गुस्साए जोरावर बोले- उसे विलेन बनाना शर्मनाक सेलिब्रिटी गॉसिप

    मुकेश भट्ट

    हार्ट अटैक से महेश भट्ट की मौत की खबरों को बेटी पूजा ने बताया अफवाह बॉलीवुड समाचार
    महेश और मुकेश भट्ट के अलगाव पर बोले इमरान हाशमी, कहा- समीकरण बदलते रहते हैं इमरान हाशमी
    'सत्यमेव जयते 2' के बाद मुकेश भट्ट की फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला बॉलीवुड समाचार
    क्या फिल्म 'आशिकी 3' बनेगी? प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने कही यह बात बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025