Loading...
माधवन-कंगना के बिना 'तनु वेड्स मनु 3' मुमकिन नहीं, आनंद एल राय ने किया स्पष्ट
आनंद एल राय ने 'तनु वेड्स मनु 3' से जुड़ी अफवाहों को खारिज किया

माधवन-कंगना के बिना 'तनु वेड्स मनु 3' मुमकिन नहीं, आनंद एल राय ने किया स्पष्ट

Oct 29, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

निर्देशक आनंद एल राय ने उन खबरों को नकार दिया है जिनमें 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी कड़ी में नई स्टारकास्ट को लेने की बात कही जा रही थी। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि भविष्य में फिल्म के किसी भी पार्ट में आर माधवन और कंगना रनौत ही होंगे। निर्देशक ने स्पष्ट किया कि यह फ्रेंचाइजी अपने मूल मुख्य कलाकारों से अलग नहीं बनाई जा सकती। दरअसल, चर्चा थी कि तीसरी कड़ी नए कलाकारों और नई कहानी के साथ बनेगी।

असंभव

'तनु वेड्स मनु 3' का माधवन के बिना भविष्य नहीं

PTI से बातचीत में, आनंद ने माधवन के बिना 'तनु वेड्स मनु 3' बनने की संभावना को नकार दिया।

उन्होंने कहा, "माधवन के बिना तनु वेड्स मनु मुमकिन नहीं है। इसलिए, जब भी आप कोई तनु वेड्स मनु देखेंगे, चाहे वह तीसरी हो या चौथी या पांचवीं, वह माधवन और कंगना के साथ होगी।"

फ्रेंचाइजी का पहला भाग 'तनु वेड्स मनु' 2011 में और दूसरा भाग 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 2015 में आया था। दोनों के निर्देशक आनंद ही थे।

कमाई

सुपरहिट गई थीं फ्रेंचाइजी की दोनों किस्तें

कमाई की बात करें, तो 'तनु वेड्स मनु' ने 17 करोड़ रुपये के बजट के साथ उस वक्त 56 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सीक्वल में कंगना ने दोहरी भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बहुत बड़ी कमर्शियल सक्सेस बनी थी।

फिल्म की तीसरी कड़ी बनने को लेकर कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT