आमिर खान और श्रद्धा कपूर की जोड़ी, अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में होगा धमाका
आमिर खान एक नई बायोपिक में अशनीर ग्रोवर का किरदार निभाने जा रहे हैं। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनके साथ दिखेंगी। ये फिल्म 2025 में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद रिलीज होगी। फिल्म अशनीर ग्रोवर की जिंदगी के दिलचस्प सफर को दिखाएगी, जिसमें उनकी स्टार्टअप की दुनिया में मिली शोहरत से लेकर TV पर्सनैलिटी बनने तक का हर पहलू शामिल होगा।
आमिर-श्रद्धा की जोड़ी और 'दोगलापन' का जादू
यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर को फिल्म में जल्दी इसलिए शामिल किया गया ताकि वह स्क्रिप्ट में होने वाले किसी भी बदलाव को आसानी से समझ सकें और उसके हिसाब से तैयारी कर सकें। हालांकि, फिल्म के निर्देशक का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन, अफवाहें हैं कि श्रद्धा कपूर के पार्टनर ही इसे डायरेक्ट कर सकते हैं। आश्नीर ग्रोवर ने हिट बुक 'दोगलापन' लिखी थी और 'शार्क टैंक इंडिया' पर घर-घर में मशहूर हुए। उन्होंने एक्स पर पुष्टि की थी कि उनकी कहानी बड़े पर्दे पर आएगी।