Page Loader
शाहरुख खान का यह किरदार निभाना चाहते थे आमिर खान, लेकिन निर्देशन ने कर दिया मना
शाहरुख खान का किरदार करना चाहते थे आमिर खान

शाहरुख खान का यह किरदार निभाना चाहते थे आमिर खान, लेकिन निर्देशन ने कर दिया मना

Apr 03, 2025
12:00 pm

क्या है खबर?

मंसूर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोश' हिंदी सिनेमा की यादगार और सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 9 जून, 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में शाहरुख खान, चंद्रचूड़ सिंह और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म 'जोश' में शाहरुख का किरदार अभिनेता आमिर खान निभाना चाहते थे? इसमें शाहरुख ने 'मैक्स डायस' की भूमिका निभाई थी।

प्रस्ताव

आमिर ने क्यों ठुकराया प्रस्ताव 

फिल्म 'जोश' में शाहरुख ने मैक्स डायस का किरदार निभाया था। निर्देशन चाहते थे कि आमिर फिल्म में 'राहुल सिंह' की भूमिका निभाए, लेकिन अभिनेता ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद यह किरदार चंद्रचूड़ की झोली में आया और वह इसके लिए तुरंत राजी हो गए। दरअसल, आमिर 'जोश' में मैक्स डायस का किरदार निभाया चाहते थे, लेकिन इस किरदार के लिए मंसूर ने पहले से शाहरुख को कास्ट करने का मन बना रखा था।

काजोल

काजोल नहीं बनना चाहती थीं शाहरुख की बहन 

शाहरुख के साथ इस फिल्म में ऐश्वर्या नजर आई थीं। फिल्म में दोनों भाई-बहन की भूमिका में दिखे थे। ऐश्वर्या से पहले निर्माताओं ने शर्ली डायस की भूमिका के लिए अभिनेत्री काजोल से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने शाहरुख की बहन बनने से इनकार कर दिया। बाद में शर्ली डायस का किरदार काजोल ने निभाया। 'जोश' ने बॉक्स ऑफिस पर 35.06 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 16 करोड़ रुपये था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।