Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा
मनोरंजन

आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा

आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 29, 2022, 01:52 pm 4 मिनट में पढ़ें
आमिर खान से दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा
इन बॉलीवुड सितारों ने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी काफी हसीन होती है। यही वजह है कि फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं। आम लोगों की यही धारणा रहती है कि उनके चहेते कलाकार काफी पढ़े-लिखे हैं। हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड के कई टॉप कलाकारों ने अपने जीवन में कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा है। चलिए आज आपको सिनेमा के उन सितारों से मिलवाएंगे, जिनकी पढ़ाई कॉलेज जाने से पहले छूट गई।

#1
आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान कॉलेज की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की और कॉलेज नहीं गए। दरअसल, उनमें बचपन से एक्टिंग के प्रति ललक थी और उन्होंने काफी कम उम्र से अपने जुनून का पीछा करना शुरू कर दिया था। एक्टिंग में आमिर का मन ऐसा रमा कि उनका ध्यान पढ़ाई से हट गया। इसी का परिणाम है कि आज उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।

#2
दीपिका पादुकोण

इस कड़ी में अगला नाम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। इस अभनेत्री ने भी मात्र 12वीं तक अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने इग्नू (IGNOU) में BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स) में एडमिशन जरूर लिया था, लेकिन आगे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद दीपिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी हैं। वह अपनी बेबाक राय और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।

#3
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने स्कूली शिक्षा के बाद मॉडलिंग में कदम रख दिया था। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। फिर वह अभिनय की दुनिया में व्यस्त हो गईं। ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए समय ही नहीं मिल पाया। वह भी उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। इसके बावजूद प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में परचम फहरा चुकी हैं।

#4
आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। यही वजह है कि उन्हें कॉलेज जाने का समय नहीं मिला। हालांकि वह फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करना चाहती थीं। इस अभिनेत्री ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। मशहूर निर्माता करण जौहर ने उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया था और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

#5
अक्षय कुमार

इस फेहरिस्त में अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। वह भी उन सितारों में गिने जाते हैं, जिनकी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय ने मार्शल आर्ट के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वह बैंकॉक गए थे और फिर बाद में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। सिनेमा की दुनिया में अक्षय का सितारा इस कदर चमका कि आज वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं।

#6
सलमान खान

सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। उनका भी नाम उन सितारों में शामिल है, जो कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। सलमान ने सेंट जेवियर्स कॉलेज में अपना एडमिशन करवा लिया था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। बचपन में सलमान हीरो नहीं, बल्कि अपने पिता सलीम खान की तरह लेखक बनना चाहते थे। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था।

#7
करिश्मा कपूर

90 के दशक की सदाबहार अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी एक्टिंग के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी। करिश्मा की पहली फिल्म 'प्रेम कैदी' जिस समय रिलीज हुई थी, उस समय वह केवल 16 साल की थीं। इसके बाद उनका फोकस एक्टिंग में करियर बनाने पर चला गया। उन्होंने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। दुर्भाग्यवश करिश्मा और संजय का रिश्ता जल्द ही टूट गया और करिश्मा का फिल्मी करियर भी ज्यादा नहीं चला।

#8
कंगना रनौत

आपको जानकर हैरानी होगी कि मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत मात्र 12वीं पास हैं। इस लिहाज से वह कॉलेज की दुनिया में प्रवेश नहीं कर पाईं। कहा जाता है कि वह शुरुआत में चिकित्सक बनना चाहती थीं। खबरों की मानें तो घरवालों के दबाव के कारण वह 16 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली आ गई थीं। काफी पापड़ बेलने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ। आज वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
दीपिका पादुकोण
अक्षय कुमार
सलमान खान
आमिर खान
ताज़ा खबरें
मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज
मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज मनोरंजन
उत्तर प्रदेश: युवक को हिरासत में दी यातना, चौकी प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश: युवक को हिरासत में दी यातना, चौकी प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित देश
मोजिला ने रिलीज किया फायरफॉक्स ट्रांसलेशंस एड-ऑन, अपनी भाषा में देख सकेंगे वेब पेज
मोजिला ने रिलीज किया फायरफॉक्स ट्रांसलेशंस एड-ऑन, अपनी भाषा में देख सकेंगे वेब पेज टेक्नोलॉजी
सभी एंड्रॉयड OS डिवाइस पर जल्द बंद होने वाला है एंड्रॉयड ऑटो का फोन स्क्रीन ऐप
सभी एंड्रॉयड OS डिवाइस पर जल्द बंद होने वाला है एंड्रॉयड ऑटो का फोन स्क्रीन ऐप ऑटो
10,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने जो रुट, जानें उनके आंकड़े
10,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने जो रुट, जानें उनके आंकड़े खेलकूद
सेलिब्रिटी गॉसिप
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान'
नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' मनोरंजन
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन कौन हैं?
बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन कौन हैं? मनोरंजन
कितनी है कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति? कीमती गाड़ियों और आलीशान घर के हैं मालिक
कितनी है कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति? कीमती गाड़ियों और आलीशान घर के हैं मालिक मनोरंजन
कॉस्मेटिक सर्जरी पर राधिका आप्टे ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- यह दोगलापन है
कॉस्मेटिक सर्जरी पर राधिका आप्टे ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- यह दोगलापन है मनोरंजन
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली
IIFA अवॉर्ड्स में शामिल होंगी रिया चक्रवर्ती, दो साल बाद विदेश जाने की इजाजत मिली मनोरंजन
और खबरें
दीपिका पादुकोण
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत
हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत मनोरंजन
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत
दीपिका से शाहिद कपूर तक, म्यूजिक वीडियो से हुई इन कलाकारों के करियर की शुरुआत मनोरंजन
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी
दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी मनोरंजन
और खबरें
अक्षय कुमार
300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस
300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस मनोरंजन
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज'
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' मनोरंजन
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन?
क्या 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन? मनोरंजन
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'सम्राट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'सम्राट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक मनोरंजन
नहीं बदलेगा 'पृथ्वीराज' फिल्म का टाइटल, करणी सेना की मांग खारिज
नहीं बदलेगा 'पृथ्वीराज' फिल्म का टाइटल, करणी सेना की मांग खारिज मनोरंजन
और खबरें
सलमान खान
सलमान से ऋतिक रोशन तक, इन बॉलीवुड सितारों ने छोड़ी धूम्रपान की लत
सलमान से ऋतिक रोशन तक, इन बॉलीवुड सितारों ने छोड़ी धूम्रपान की लत मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
और खबरें
आमिर खान
आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को भावुक कर गई कहानी
आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को भावुक कर गई कहानी मनोरंजन
IPL फाइनल मैच के दौरान हिंदी में कमेंट्री करेंगे आमिर खान
IPL फाइनल मैच के दौरान हिंदी में कमेंट्री करेंगे आमिर खान मनोरंजन
IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर
IPL फाइनल के दौरान रिलीज होगा आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर मनोरंजन
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी मनोरंजन
आमिर-रणबीर को साथ लेकर दो हीरो वाली फिल्म निर्देशित करेंगे अनुराग बसु
आमिर-रणबीर को साथ लेकर दो हीरो वाली फिल्म निर्देशित करेंगे अनुराग बसु मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022