Loading...
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर आया अपडेट, जानिए आमिर खान कब शुरू करेंगे शूटिंग
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर आया अपडेट

'3 इडियट्स' के सीक्वल पर आया अपडेट, जानिए आमिर खान कब शुरू करेंगे शूटिंग

Sep 21, 2026
01:42 pm

क्या है खबर?

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से है। कुछ दिन पहले फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने पुष्टि करते हुए बताया था कि इसका लेखन कार्य चल रहा है। तब से लोगों का उत्साह चरम पर है। अब फिल्म को लेकर एक और ताजा अपडेट आया है कि आमिर अगले साल से सीक्वल की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'ललकारा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

शूटिंग

अप्रैल से शूटिंग शुरू करने की योजना

मिड-डे के मुताबिक, '3 इडियट्स' निर्माताओं ने आमिर को भरोसा दिलाया है कि फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट 2027 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएगा। अप्रैल महीने से अभिनेता शूटिंग शुरू कर सकेंगे।

इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "आमिर फरवरी तक ' 3 इडियट्स' के सीक्वल का ड्राफ्ट पढ़ना चाहते हैं और अगर सब ठीक रहा तो अप्रैल के आसपास करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ शूटिंग शुरू कर देंगे।"

व्यस्तता

'ललकारा' के लिए कमर कस रहे आमिर

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आमिर अक्टूबर, 2026 से निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की 'ललकारा' में जुट जाएंगे।

यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ और उनके द्वारा 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने पर आधारित होगी।

सूत्रों के अनुसार, निर्माताओं का लक्ष्य मार्च, 2027 तक इसकी शूटिंग पूरी करने का है। वहीं, दिसंबर, 2027 तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

ADVERTISEMENT