LOADING...
आमिर खान के लिए संन्यास भूले अरिजीत सिंह? पोस्ट से मिल गया बड़ा सबूत
आमिर खान के लिए गाना गाएंगे अरिजीत सिंह

आमिर खान के लिए संन्यास भूले अरिजीत सिंह? पोस्ट से मिल गया बड़ा सबूत

Feb 09, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

अरिजीत सिंह ने पिछले महीने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था जिसपर कईयों की प्रतिक्रिया आईं। कुछ दिनों बाद, सुपरस्टार आमिर खान को गायक के पश्चिम बंगाल के जियागंज स्थित घर पर जाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों ने काफी हलचल मचाई थी। हालांकि, अब इन तस्वीरों और आमिर का अरिजीत के घर जाने का सच बाहर आ गया है। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता की पोस्ट से हो गया है।

आभार

आमिर खान ने जताया अरिजीत सिंह का आभार

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर में आमिर और अरिजीत साथ में दिख रहे हैं। गायक के हाथ में एक गिटार मौजूद है और दोनों गहन चर्चा में व्यस्त हैं। इसे साझा करते हुए कैप्शन दिया गया, 'हमारी फिल्म 'एक दिन' में अपनी आवाज देने के लिए अरिजीत आपका आभार। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए 4 दिन जादुई थे। खूब सारा प्यार।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

जुनैद खान की फिल्म में आवाज देंगे अरिजीत

आमिर की पोस्ट से साफ है कि अरिजीत उनके लिए अपनी जादुई आवाज को फिर से दर्शकों तक पहुंचाएंगे। संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें दोबारा गाते हुए सुनने के लिए उनके फैंस भी उत्साहित हो गए हैं। बता दें, फिल्म 'एक दिन' में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य किरदार में हैं। इसकी घोषणा बीते 16 जनवरी को की गई थी। सुनील पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'एक दिन' का टीजर

Advertisement