सलीम खान अभी भी ICU में भर्ती, आमिर खान ने बताया अब कैसी है उनकी तबीयत
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सुपरस्टार आमिर खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सलीम के स्वास्थ्य से जुड़ी ताजा जानकारी साझा की है। उन्होंने फैंस को आश्वत करते हुए बताया कि दिग्गज लेखक पहले से ठीक हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। आमिर ने यह भी कहा कि सलीम जल्द ही घर लौटेंगे।
बयान
"उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है"
न्यूज 18 के मुताबिक, आमिर ने कहा, "मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएं, क्योंकि वो ICU में थे, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाया। उनके परिवार के साथ मैं बैठा था। मुझे अलवीरा जी बता रही थीं कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं के वो एक बार फिर घर आ जाए।"
कारण
जानिए क्यों अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करावाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके मस्तिष्क में मामूली रक्तस्राव हुआ था जिसके कारण वह ICU में वेंटिलेटर पर मौजूद थे। हालांकि, खान परिवार की ओर से अस्पताल अधिकारियों को सलीम की हेल्थ से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी मीडिया को न देने की अपील की गई थी। उधर सलमान के पिता से मिलने संजय दत्त, जावेद अख्तर, संगीता बिजलानी समेत कई सितारे पहुंचे थे।