LOADING...
आमिर खान ने पहली बार कैमरे के सामने स्वीकारी तीसरी शादी, फैंस से मांगी दुआएं
आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को करेंगे शादी

आमिर खान ने पहली बार कैमरे के सामने स्वीकारी तीसरी शादी, फैंस से मांगी दुआएं

Jul 03, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में, वह वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने आकर गौरी संग अपनी शादी पर बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि 5 जुलाई को वह घर पर ही दोनों परिवारों की मौजूदगी में साधारण शादी करेंगे। इसके बाद पैपराजी और फैंस से अपने रिश्ते के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

कार्यक्रम

शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन नहीं करेंगे आमिर

आमिर और गौरी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर सादगी और निजी तरीके से कोर्ट मैरिज करेंगे। इस मौके पर अभिनेता के बच्चे और कुछ करीबी लोग शरीक होंगे। कार्यक्रम सुबह या दोपहर में होने की संभावना है। यह भी बताया जा रहा है कि आमिर किसी रिसेप्शन का आयोजन नहीं करेंगे। बता दें, आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को अपनी पार्टनर के तौर पर दुनिया से मिलवाया था। दोनों करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं।

Advertisement