आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट संग शादी पर बोले- इतना हंगामा क्यों? ये हमारा निजी मसला
क्या है खबर?
आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चाएं बटोर रहे हैं। पिछले दिनों ही एक इंटरव्यू में उन्होंने पुष्टि की थी कि वह अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले हैं। बस फिर क्या, उनके इतना कहते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि अभिनेता तीसरी शादी धूमधाम से करेंगे, या फिर निजी तौर पर। तमाम चर्चाओं पर अब आमिर ने प्रतिक्रिया दी है।
प्रतिक्रिया
'यह बहुत ही निजी समारोह होगा"
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आमिर ने अपनी शादी पर कहा, "यह बेहद निजी समारोह होगा। यह घर पर एक साधारण पंजीकृत शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा क्यों है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारी निजी जिंदगी में। मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की खबर कैसे लीक हुई। आजकल तो कुछ भी छिपा नहीं है।"
आशीर्वाद
गौरी संग तीसरी बार घर बसाएंगे आमिर
आमिर ने बातचीत के दौरान गौरी को अपनी जिंदगी का "आशीर्वाद" बताया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि किरण राव और रीना दत्ता (मेरी पूर्व पत्नियों) के साथ भी मेरे रिश्ते बहुत गहरे थे, लेकिन बात नहीं बनी। मुझे लगता है अब जाकर मैं पूरा हो गया हूं।" बता दें, आमिर और गौरी 5 जुलाई को शादी करेंगे।