आमिर खान ने घर की सुरक्षा बढ़ाई, लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बाद उठाया कदम
क्या है खबर?
सुपरस्टार आमिर खान के मुंबई स्थित घर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस द्वारा ये कदम पिछले दिनों अभिनेता को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद उठाया गया है। ऐसा कहा गया कि अभिनेता को उनकी तीसरी शादी के लिए धमकी भरा संदेश मिला। हालांकि, धमकी की असलियत या स्रोत के बारे में अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कदम
आमिर के आवास के बाहर पहरेदारों की संख्या बढ़ी
खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर आमिर के आवास के आसपास निगरानी बढ़ाई है। अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई है।
ये अलग बात है कि पुलिस द्वाराइस मामले पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बता दें, आमिर को कथित धमकी गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने के बाद मिली थी। उन पर "लव जिहाद" को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
शादी
पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे थे आमिर-गौरी
आमिर ने पिछले महीने 5 जुलाई को अपने घर पर गौरी के साथ कानूनी शादी रचाई थी।
उन्होंने कार्यक्रम को बेहद निजी रखा था, जिसमें उनके तीनों बच्चे जुनैद खान, आइरा खान, आजाद और परिवार के सदस्य व करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे।
गौरी से पहले, आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से और दूसरी शादी किरण राव से की थी।
काम के मोर्चे पर, अभिनेता इस वक्त निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'ललकारा' को लेकर चर्चा में हैं।