LOADING...
आमिर खान 'धुरंधर 2' की सफलता पर बोले- सिर्फ तारीफें सुन रहा, फिल्म नहीं देखी

आमिर खान 'धुरंधर 2' की सफलता पर बोले- सिर्फ तारीफें सुन रहा, फिल्म नहीं देखी

Mar 26, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

'धुरंधर 2' की सफलता के चर्चे इस वक्त जोरों पर हैं। फैंस से लेकर सिनेमा के सितारों तक, हर कोई फिल्म देखने के बाद इसका गुणगान कर रहा हैं। इस सूची में दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी शामिल हो चुका है। अब सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म की जबरदस्त सफलता के बारे में बात की है। साथ ही साथ स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म को देखा नहीं है। हालांकि, वह फिल्म की खूब तारीफें सुन रहे हैं।

शुभकामना

आमिर खान ने 'धुरंधर 2' की टीम को दी शुभकामना

आमिर हाल ही में, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD) 2026 का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' से जुड़े मीडिया के सवाल का जवाब दिया। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मैंने फिल्म की सिर्फ तारीफें ही सुनी हैं। 'धुरंधर 1' और अब 'धुरंधर 2'। दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है और मेरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आमिर खान की प्रतिक्रिया

Advertisement

फिल्म

'धुरंधर 2' के बारे में जानिए

'धुरंधर 2' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है जो दिसंबर, 2025 में इसकी पहली किस्त लाए थे। रणवीर ने इसमें भारत के जासूस हमजा अली मदारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जिसका मकसद देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक मिशन को अंजाम देना है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, और सारा अर्जुन ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ की कमाई कर ली है।

Advertisement