3 इडियट्स 2’ को बड़ा झटका, आमिर खान ने सीक्वल टालकर चुनी नई बायोपिक
मनोरंजन

आमिर खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को फिलहाल टाल दिया है। दरअसल, अब वे डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की 'लाला अमरनाथ' की बायोपिक में काम करने वाले हैं।

इस फिल्म में लाला अमरनाथ के शानदार करियर और साल 1952 की यादगार भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

इसकी शूटिंग साल 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि फिल्म की पटकथा का काम पहले ही पूरा हो चुका है।