'लगान' की री-रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें 25 साल बाद कब बड़े पर्दे पर आएगी?
आमिर खान की फिल्म 'लगान' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। अपनी 25वीं सालगिरह के खास मौके पर यह फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है।
दर्शक इसे 12, 13 और 14 जून को विशेष शोज में देख पाएंगे। इस मौके पर फिल्म का नया ट्रेलर भी सामने आ गया है।
इसमें गांव वाले अंग्रेजों को क्रिकेट मैच की चुनौती देते हैं और इस पूरे माहौल में एआर रहमान का वो बेमिसाल संगीत है, जो आज भी दर्शकों के मन में ताजा है।
'लगान' को मिल चुके हैं इतने पुरस्कार
यह सिर्फ कोई साधारण फिल्म नहीं है। इसे 8 नेशनल फिल्म पुरस्कार मिले हैं और यह ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय फिल्म थी।
यही नहीं, फिल्म के मेकर्स ने एक खास चैलेंज भी रखा है। आप लगान पोस्टर चैलेंज में भाग ले सकते हैं। जो विजेता होंगे, उन्हें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ 'लगान' देखने का मौका मिलेगा।
यह बॉलीवुड की इस ऐतिहासिक फिल्म का जश्न मनाने का एक अनोखा तरीका है।