आमिर खान के नए लुक पर फिदा हुए फैंस, की जमकर तारीफ
मनोरंजन
आमिर खान मुंबई में 'सेलिब्रेट सिनेमा फेस्टिवल 2026' में पहुंचे। यहां वह खास हेयरस्टाइल में नजर आए, जिसने ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोरीं।
लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि यह किसी फिल्म के लिए है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। 61 साल के आमिर ने बस अपने बालों को कलर करना बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा, "यह लुक कुछ खास नहीं है; मैंने बस अपने बालों को कलर करना छोड़ दिया है। बहुत बोर हो रहा था।"
सुभाष और कई लोगों ने की आमिर की तारीफ
आमिर के इस बेबाक अंदाज की खूब तारीफ हो रही है। कई लोग इस बात को सराह रहे हैं कि वे अपनी असलियत में कितने सहज और आत्मविश्वास से भरपूर हैं।
मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने भी उन्हें फोन किया और बताया कि आमिर सिर्फ एक प्रतिभावान अभिनेता ही नहीं, बल्कि दिल से भी बहुत अच्छे इंसान हैं।