LOADING...
आमिर खान की फिल्म का हुआ नामकरण, फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखाने आएंगे जोश
आमिर खान इस बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे

आमिर खान की फिल्म का हुआ नामकरण, फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखाने आएंगे जोश

Jul 03, 2026
11:39 am

क्या है खबर?

आमिर खान को आखिरी बार 2025 में आई फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। काफी वक्त से वह अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो क्रिकेट पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी आशुतोष गोवारिकर ने उठाई है, जो 'लगान' (2001) के निर्देशक रहे हैं। इस परियोजना के जरिए वह आमिर के साथ फिर से जुड़ रहे हैं और दोनों की फिल्म को शीर्षक भी मिल गया है।

नाम

आमिर और आशुतोष की रीयूनियन फिल्म

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि आमिर और आशुतोष की रीयूनियन फिल्म काे शीर्षक मिल चुका है। उन्होंने कहा, "दोनों ने अपनी फिल्म का नाम 'ललकार' रखा है। 'लगान' के बाद, अब बारी है 'ललकार' की। यह टाइटल उनके पुराने फैंस की याद दिलाता है और कुछ नया होने का वादा भी करता है। 'लगान' की तरह, यह फिल्म भी क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दमदार भावनात्मक कहानी है।"

परियोजना

लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित होगी फिल्म

यह एक बायोपिक फिल्म होगी जो भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित है। आमिर इस किरदार को निभाएंगे जो फैंस के लिए बेहद रोमांचक होगा। जाहिर है कि 'लगान' के बाद इस फिल्म में भी अभिनेता क्रिकेट के मैदान में दम दिखाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल आमिर के अलावा, दूसरे मुख्य किरदार के लिए निर्माताओं की तलाश जारी है। इसके लिए फरहान अख्तर का नाम चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2026 से शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement