LOADING...
आमिर खान ने राजकुमार हिरानी को छोड़ आखिर किसके लिए खाली किए अपने दिन?
आमिर खान की अगली फिल्म हुई फाइनल

आमिर खान ने राजकुमार हिरानी को छोड़ आखिर किसके लिए खाली किए अपने दिन?

May 28, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। पिछली बार बतौर लीड एक्टर आई उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने न सिर्फ दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। अब आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए कमर कस ली है और आखिरकार बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक की कहानी को हरी झंडी दे दी है। कौन हैं वो निर्देशक, आइए जानते हैं।

इंतजार

राजकुमार हिरानी को करना होगा इंतजार

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, आमिर ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर मोहर लगा दी है। अपनी फिल्मों को बहुत परखकर चुनने वाले आमिर ने अचानक अपनी तारीखें तय कर दी हैं, जिसके बाद राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर भी एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। आमिर ने फिलहाल हिरानी की फिल्म को साल 2027 के मध्य तक के लिए टाल दिया है और इससे पहले उन्होंने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हाथ मिला लिया है।

रजामंदी

आमिर खान की हरी झंडी मिलते ही प्रोजेक्ट में आई तेजी

सूत्रों के मुताबिक, आमिर के पास अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए ये दोनों फिल्में विकल्प के रूप में थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने आशुतोष की फिल्म को पहले बनाने का फैसला किया, जो 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है। हालांकि, निर्देशक ने पहले ही इसकी बुनियादी तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन आमिर की हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रोजेक्ट के काम में तेजी आ गई है। नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Advertisement

किरदार

फरहान अख्तर बनेंगे फिल्म में आमिर के दोस्त

सूत्रों के अनुसार, फरहान अख्तर भी इस फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। खास बात ये है कि फरहान अपने और रितेश सिधवानी के बैनर 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के तहत इस फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में आमिर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं और फरहान, आमिर के 4 करीबी दोस्तों में से एक का किरदार निभाएंगे। दोनों जल्द ही क्रिकेट की कड़ी ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं।

Advertisement

चयन

आमिर ने इसलिए चुनी गोवारिकर की फिल्म

अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि आमिर ने '3 इडियट्स' के सीक्वल '4 इडियट्स' के मुकाबले आशुतोष की फिल्म को तरजीह इसलिए दी, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है। पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह द्वारा लिखित इस स्पोर्ट्स ड्रामा की स्क्रिप्ट पर पहले ही मोहर लग चुकी है और अब इसमें सिर्फ आखिरी बदलाव किए जा रहे हैं, जिसमें आमिर खुद काफी सक्रिय हैं। दूसरी ओर हिरानी और अभिजात जोशी अब भी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त हैं।

Advertisement