अंकिता कुकरेती से 1 साल में ही अलग हुए आमिर अली, सोशल मीडिया पर भी किया अनफॉलो
अभिनेता आमिर अली और अंकिता कुकरेती का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। करीब 1 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। अब आमिर अली का पूरा ध्यान अपने काम और करियर पर है। बता दें कि दोनों का ये रिश्ता सितंबर, 2024 में शुरू हुआ था, जिसकी आधिकारिक पुष्टि आमिर ने फरवरी 2025 में की थी।
सोशल मीडिया पर भी किया अनफॉलो
अभिनेत्री संजीदा शेख से तलाक के बाद आमिर अली ने फरवरी 2025 में अंकिता कुकरेती संग अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अंकिता के साथ बिताया समय उनके लिए काफी खास रहा और उन्होंने फिर से प्यार पर भरोसा जगाने के लिए अंकिता का शुक्रिया भी अदा किया था। हालांकि, अब इस अलगाव के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जब आमिर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते हैं।