क्या जयदीप अहलावत 'दृश्यम 3' में हैं विलेन? लेखक ने तोड़ी चुप्पी
'दृश्यम 3' सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं छाई हुई है, बल्कि फिल्म के किरदार भी हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हें।
जयदीप अहलावत ने ASP राजवीर सिंह तोमर का किरदार इतनी बखूबी निभाया है। कई फैंस उन्हें ही फिल्म का विलेन समझने लगे, लेकिन फिल्म के लेखक आमिल कियान खान का कहना हें कि वह तो बस एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर हैं, जो अपना काम कर रहे हें।
आमिल का मानना है कि यह पूरी फिल्म ही नैतिक उलझनों पर आधारित हें। उन्होंने कहा, "दृश्यम की खूबसूरती यही हें कि इसमें कोई भी पूरी तरह सही या गलत नहीं हें। आप जिस भी पक्ष की कहानी देखते हें, नतीजा वैसा ही लगता हें। इसलिए जयदीप सर के किरदार को मैं एंटागोनिस्ट तो बिल्कुल कहुंगा, लेकिन विलेन? यह तो ऐसे इंसान के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी होगी जो सिर्फ अपना काम कर रहा हें।"
जयदीप की तारीफ करते हुए आमिल ने आगे कहा, "जयदीप सर ने अपने किरदार की हर बारीकी को बखूबी पकड़ा हें। इस समय जो प्यार और तारीफ उन्हें मिल रही हें, वे उसके पूरे हकदार हें।"
'दृश्यम 3' ने कमाए इतने करोड़
'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हें। रिलीज़ के महज 11 दिनों में ही इसने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने की तैयारी कर ली हें।
इसने भारत में 378.24 करोड़ रुपये और विदेश से 111.50 करोड़ रुपये की कमाई की हें, जिसके साथ यह अब अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हें।