LOADING...
'धुरंधर 2' से जारी हुआ 'आखिरी इश्क' गाना, जुबिन नौटियाल ने लगाए हैं सुर

'धुरंधर 2' से जारी हुआ 'आखिरी इश्क' गाना, जुबिन नौटियाल ने लगाए हैं सुर

Mar 27, 2026
06:13 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी से लेकर किरदार तक, फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों पर फैंस अपना बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच, फिल्म का नया गाना 'आखिरी इश्क' जारी हुआ है जो रणवीर और सारा अर्जुन पर फिल्माया गया है। गाने को गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है जो 'कन्हैया' के बाद, फिल्म में उनका दूसरा गाना है।

गाना

'आखिरी इश्क' गाने के बारे में जानिए

'आखिरी इश्क' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। फिल्म के अन्य गानों की तरह ही इसे संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है, जबकि बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने के वीडियो में रणवीर और सारा के दृश्यों को शामिल किया गया है जो उनके भावुक और संघर्ष रिश्ते को दर्शाते हैं। बता दें, 'धुरंधर 2' पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें संजय दत्त, आर माधवन जैसे सितारे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'आखिरी इश्क' गाने की झलक

Advertisement