एआर रहमान को 2014 में ही मिल गया था 'रामायण' संगीत का ईमेल, सालों बाद अब किया खुलासा
एआर रहमान ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें ईमेल भेजकर भविष्यवाणी की थी कि वे महाकाव्य 'रामायण' के लिए संगीत बनाएंगे और अब, देखिए! ठीक ऐसा ही हो रहा है।
रहमान, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' के लिए हॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार हंस जिमर के साथ मिलकर संगीत तैयार कर रहे हैं।
रहमान ने पढ़ा सतीश का ईमेल
सतीश नाम के शख्स ने रहमान को यह ईमेल भेजा था। इसमें लिखा था, "आप सुबह-सुबह मेरे सपने में आए थे। मेरा मानना है कि यह सपना जरूर सच होगा। आप पूरे भारत और दुनिया में घूम-घूम कर संगीत के शो कर रहे थे, जहां आप महान महाकाव्य 'रामायण' को पेश कर रहे थे।"
रहमान ने 2014 के इस पुराने ईमेल को याद किया और सबके सामने पढ़कर सुनाया। यह फिल्म अपने आप में बहुत बड़ी होने वाली है।
इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, साई पल्लवी सीता बनेंगी और यश रावण के रोल में दिखेंगे। इसका पहला हिस्सा 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा।