'महाकाली' से अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार आया सामने, पहचानना हुआ मुश्किल
'महाकाली' फिल्म का नया लुक सामने आ गया है। इसमें अक्षय खन्ना असुरगुरु शुक्रचार्य के किरदार में ऐसे दिख रहे हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म 8 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी।
पिछले साल सितंबर 2025 में अक्षय का पहला लुक जारी किया गया था।
'महाकाली' शामिल हुई प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स में
'महाकाली' अब प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इस यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म 'हनु-मैन' से हुई थी और जल्द ही इसमें 'जय हनुमान' और 'अधिरा' जैसी फिल्में भी जुड़ने वाली हैं।
RKD स्टूडियोज के बैनर तले निर्माता रिजवान रमेश डोगल इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं। प्रशांत ने खुद इंस्टाग्राम पर 'शुक्रचार्य वॉर क्राई' का वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'महाकाली: शुक्रचार्य की वॉर क्राई द एंड बिगिंस: 08-01-2027।'
इस फिल्म में अक्षय के अलावा रोहित सराफ, भूमि शेट्टी और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
प्रशांत ने की अक्षय खन्ना की तारीफ
इस साल की शुरुआत में प्रशांत ने अक्षय के साथ काम करने को अपने लिए बड़ा सम्मान बताया था।
'महाकाली' प्रशांत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित दुनिया को और भी गहराई देगी।