LOADING...
ऑस्कर 2026: जेसी बकले बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एम्मा स्टोन और केट हडसन को पछाड़ मारी बाजी
ऑस्कर 2026: जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

ऑस्कर 2026: जेसी बकले बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एम्मा स्टोन और केट हडसन को पछाड़ मारी बाजी

Mar 16, 2026
08:17 am

क्या है खबर?

98वें एकेडमी अवार्ड्स की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब पर आखिरकार जेसी बकले ने कब्जा जमा लिया है। फिल्म 'हैमनेट' में अपनी रूह कंपा देने वाली अदाकारी से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत चुकी जेसी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही उन्होंने एम्मा स्टोन और केट हडसन जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर के मंच पर अपनी बादशाहत कायम की है।

जीत

ऑस्कर में भावुक पल, बेस्ट एक्ट्रेस बनते ही रो पड़ीं जेसी

जैसे ही 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के लिए जेसी के नाम की घोषणा हुई, वो अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाईं। मंच पर अपना नाम सुनते ही जेसी फूट-फूटकर रोने लगीं। डॉल्बी थिएटर में मौजूद तमाम दिग्गजों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। 'हैमनेट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में जेसी की ये जीत बेहद खास रही, क्योंकि उन्होंने इस रेस में एम्मा स्टोन, केट हडसन, रोज़ बर्न और रेनेट रीन्सवे जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement