3 दशक बाद बंद हुआ आस्क डॉट कॉम, जानिए क्या मिलती थी सुविधा
क्या है खबर?
सर्च इंजन और प्रश्नोत्तरी सर्विस आस्क डॉट कॉम को 3 दशक बाद बंद कर दिया गया है। इसे पहले आस्क जीव्स नाम से जाना जाता था। यह स्वाभाविक भाषा में पूछे गए बातचीत वाले सवालों के जवाब देने पर केंद्रित होने के कारण इसे वर्तमान के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट की तरह माना जा सकता है। अपने 30 साल के इतिहास के अधिकांश समय में यह अन्य सर्च इंजन, विशेष रूप से गूगल के मुकाबले कम लोकप्रिय रहा।
मैसेज
कंपनी ने मैसेज लिखकर दी जानकारी
आस्क की मूल कंपनी इंटरएक्टिवकॉर्प (IAC) ने इसको लेकर वेबसाइट पर यूजर्स के लिए एक मैसेज लिखा गया है। इसमें लिखा है, "जैसे-जैसे IAC अपने फोकस को और अधिक स्पष्ट कर रहा है, हमने अपने सर्च व्यवसाय को बंद करने का निर्णय लिया है, जिसमें आस्क डॉट कॉम भी शामिल है। दुनिया के सवालों के जवाब देने के 25 वर्षों के बाद, इसको आधिकारिक तौर पर 1 मई को बंद कर दिया गया।"
शुरुआत
कब हुई थी इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत?
आस्क जीव्स की शुरुआत 1996 में हुई थी, जिसे बाद में IAC ने 2005 में खरीद लिया और साथ ही इसका नाम बदलकर इसमें से जीव्स हटा दिया। इसके साथ ही उसने 2010 तक अपने सर्च प्रोडक्ट को सीमित करके केवल सवालों के जवाब देने वाली सुविधा पर ध्यान दिया। इस कंपनी के स्वामित्व में ऑलरेसिपीज, बेटर होम्स एंड गार्डंस, डेली बीस्ट और पीपुल सहित कई अन्य प्रसिद्ध ब्रांड भी हैं।