84 साल के अमिताभ बच्चन ने फिटनेस और बढ़ती उम्र पर बात की, फैंस मंगी यह सलाह
मनोरंजन
उम्र बढ़ने के साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में 84 साल के अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बेबाकी से खुलकर लिखा है।
उन्होंने बताया है कि वह दोबारा जिम जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी रात को अच्छी नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं।
तकनीकी उलझन में अमिताभ बच्चन ने अपने पाठकों से मांगी सलाह
दरअसल, बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी कभी-कभी तकनीकी मामलों में उलझ जाते हैं। अमिताभ ने बताया कि उन्हें अपने ब्लॉग का फॉन्ट साइज बदलने का तरीका समझ नहीं आ रहा और गूगल पर ढूंढने से भी कोई हल नहीं मिला।
अब उन्होंने इस मुश्किल से निकलने का तरीका अपने पाठकों से पूछा है। इससे यह बात सामने आती है कि कुछ रोजमर्रा की दिक्कतें वाकई हर किसी के लिए समान होती हैं।