81 साल के रॉड स्टीवर्ट ने दिल की सर्जरी के बाद बताया अपना हाल, कहा- मैं कमाल महसूस कर रहा हूं
रॉड स्टीवर्ट, 81 साल की उम्र में, दिल की सर्जरी के बाद फिर से चुस्त-दुरुस्त हो गए हें। उनका कहना है कि वह शानदार महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पिछले दिनों 400 मीटर (लगभग 1300 फीट से थोड़ा ज्यादा) तैराकी भी की।
इस साल की शुरुआत में यूटा में स्टेज पर उन्हें लगभग बेहोशी आ गई थी। जांच के बाद डॉक्टरों को उनके दिल में ब्लॉकेज मिला, जिसके लिए उन्हें स्टेंट लगवाना पड़ा।
इस वजह से उन्हें अपने 2026 के टूर की तारीखें रद्द करनी पड़ीं, लेकिन अब वह 2027 में होने वाले 'द फाइनल एनकोर टूर' की तैयारियों में जुट गए हैं।
रॉड ने 2027 के लिए 'फाइनल एनकोर टूर' की बनाई योजना
रॉड अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हें। अपनी रिकवरी के हिस्से के तौर पर उन्होंने 400 मीटर तैराकी की और हाल ही में अपनी पत्नी पेनी लैंकेस्टर के साथ एक चैरिटी गाला में भी शामिल हुए।
अगस्त में दिल के ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और पिछले टूर रद्द होने के बावजूद, उन्होंने ठान लिया है कि 2027 में वे अमेरिका, कनाडा और यूरोप में फैंस को आखिरी रॉक एंड रोल टूर देंगे।
उनकी पत्नी लैंकेस्टर ने बताया कि उनके स्वास्थ्य बिगड़ने में ऊंचाई से जुड़ी समस्याओं का भी हाथ था। हालांकि, उनका कहना है कि रॉड 2027 में फिर से परफॉर्म करने और अपने फैंस से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हें।