NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ऋषभ शेट्टी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची
    अगली खबर
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ऋषभ शेट्टी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं का ऐलान

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ऋषभ शेट्टी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 16, 2024
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    सिनेमा जगत के लिए आज यानी 16 अगस्त का दिन काफी ज्यादा खास है। आज के दिन 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, जिसका इंतजार बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारों को था, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है।

    सोशल मीडिया पर काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार किसे मिलेगा।

    अब आखिरकार ये सम्मान पाने वालों के नामों की सूची जारी हो गई है।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी ने जीता पुरस्कार

    साउथ के जाने-माने अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म 'कांतारा' के लिए यह पुरस्कार मिला है, जो 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' भी बन रहा है, जो अगले साल सिनेमाघरों में आएगा।

    बता दें कि महज 16 करोड़ रुपये में बनी 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म के लेखक भी ऋषभ ही थे।

    फिल्में

    सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म बनी 'गुलमोहर'

    'गुलमोहर' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

    मलयालम सिनेमा में 'आट्टम' को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

    सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार 'वालवी' ने जीता। सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म का पुरस्कार निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की 'कार्तिकेय 2' को मिला तो पोन्नियिन सेलवन' ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता।

    निर्देशक

    सूरज बड़जात्या बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या को उनकी फिल्म 'ऊंचाई' के लिए मिला है।

    दोस्ती पर आधारित इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई, वहीं समीक्षकों से भी इसे खूब तारीफ मिली।

    फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    जानकारी

    किसे मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार?

    नित्या मेनन को फिल्म 'तिरुचित्रम्बलम' के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया। इसके अलावा हिंदी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार अपने नाम किया।

    नाम

    पिछली बार इनकी झोली में गया था राष्ट्रीय पुरस्कार

    पिछले साल 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जहां एक तरफ राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'RRR' ने 6 पुरस्कार अपने नाम करे, वहीं अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' ने 2 पुरस्कार जीते।

    उधर बॉलीवुड में जहां 'मिमी' के लिए कृति सैनन को तो वहीं आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

    'मिमी' के लिए ही पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मोहनलाल
    कांतारा फिल्म
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मोहनलाल

    रजनीकांत के अलावा साउथ के इन मशहूर कलाकारों ने भी किया है बॉलीवुड में काम दक्षिण भारत
    'दृश्यम 2' की हिन्दी रीमेक का निर्देशन करने की खबरों को जीतू जोसेफ ने नकारा बॉलीवुड समाचार
    'दृश्यम 2' में अजय देवगन और तब्बू के साथ दिखेंगे अक्षय खन्ना तब्बू
    क्या किसी फिल्म के लिए आमिर ने मोहनलाल के साथ मिलाया हाथ? बॉलीवुड समाचार

    कांतारा फिल्म

    'ब्रह्मास्त्र' और 'कांतारा' समेत नवंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में ब्रह्मास्त्र फिल्म
    पुनीत राजकुमार को ऑफर की गई थी 'कांतारा', ऋषभ शेट्टी ने किया याद पुनीत राजकुमार
    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित- रिपोर्ट अमेजन प्राइम वीडियो
    'कांतारा' ने छुआ 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा, कर्नाटक में 'KGF 2' को पीछे छोड़ा KGF चैप्टर 2

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर

    बॉलीवुड समाचार

    'स्त्री 2' को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट देकर दिखाई हरी झंडी, जानिए कब रिलीज होगी राजकुमार राव
    कैंसर से जूझ रहीं हिना खान हर रोज कर रहीं व्यायाम, कही ये बात हिना खान
    'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिव्यू: कलाकारों ने लगाया पूरा जोर, पर फिल्म यहां पड़ी कमजोर तापसी पन्नू
    फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का आएगा तीसरा भाग, कंगना रनौत और आर माधवन की होगी वापसी  कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025