NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, कौन हैं आरोपी?
    अगली खबर
    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, कौन हैं आरोपी?
    पुलिस के हत्थे चढ़े सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, कौन हैं आरोपी?

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 16, 2024
    09:40 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाली घटना के बाद उनके प्रशंसकों से लेकर पूरा बॉलीवुड तक हैरान-परेशान है। उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना होने के बाद पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है।

    अब इस घटना में शामिल दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दोनों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की साहब गुप्ता और 21 साल के सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है।

    बयान

    आरोपियों ने सूरत की नदी में फेंक दी थी बंदूक

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल 2 आरोपियों को सोमवार, 15 अप्रैल की देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है।

    आरोपी विक्की हरियाणा के गुरुग्राम और सागर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

    शिकंजा

    दोनों आरोपियों की कोर्ट में होगी पेशी

    आरोपियों की गिरफ्तारी 15 अप्रैल की रात 2 बजे हुई है। सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद अब उन्हें मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    इन आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताया गया है। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए 1 दर्जन से ज्यादा टीमें बनाईं और काफी खोज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकी।

    मोटरसाइकिल

    पुलिस ने बरामद की थी बाइक

    मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले गोलीबारी में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस ने बताया कि सलमान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे, जहां उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था।

    इसके बाद दोनों ने रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, वे मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे।

    हमला

    लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

    सलमान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर बीते रविवार सुबह करीब 5 बजे इन 2 हमलावरों ने 4 गोलियां चलाई थीं।

    गोलीबारी के कुछ घंटों बाद लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली और अभिनेता को चेतावनी जारी कर कहा कि यह एक 'ट्रेलर' था।

    15 अप्रैल की शाम सलमान के भाई अरबाज खान ने एक बयान जारी कर बताया कि परिवार इस घटना से स्तब्ध है और घबराया हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्माें का रिपोर्ट कार्ड, आखिरी वाली का हुआ बड़ा बुरा हाल अक्षय कुमार
    अपना बजट सुधारने के लिए इन वित्तीय गलतियों से बचें पर्सनल फाइनेंस
    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन

    सलमान खान

    सलमान खान ने गायक एकॉन संग बजाया ड्रम, अनंत अंबानी ने की खूब मस्ती; वीडियो देखिए सेलिब्रिटी की शादी
    शाहिद कपूर के साथ 'प्रेम की शादी' बनाएंगे सूरज बड़जात्या? डब्बा बंद नहीं हुई फिल्म सूरज बड़जात्या
    साउथ फिल्मों की रीमेक हैं ये एक्शन फिल्में, सूची में 'सिंघम' से लेकर 'बाघी' तक शामिल अक्षय कुमार
    अक्षय से लेकर सलमान तक, इन अभिनेताओं ने बनाया 100 से ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान

    मुंबई पुलिस

    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा तुनिषा शर्मा
    मुंबई में 40 बैंक ग्राहकों से ठगों ने लूटे लाखों रुपये, फिशिंग लिंक से किया फ्रॉड  मुंबई
    मुंबई: होली पर पानी से भरे गुब्बारे की वजह से हुई शख्स की मौत, जांच शुरू  मुंबई
    एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में यात्री ने किया धूम्रपान और अन्य यात्रियों से दुर्व्यवहार लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025