NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / नौसेना में पहली बार भर्ती हुईं 341 महिला नाविक, 3,000 अग्निवीर हुए शामिल
    करियर

    नौसेना में पहली बार भर्ती हुईं 341 महिला नाविक, 3,000 अग्निवीर हुए शामिल

    नौसेना में पहली बार भर्ती हुईं 341 महिला नाविक, 3,000 अग्निवीर हुए शामिल
    लेखन शोभित शुक्ला
    Dec 03, 2022, 10:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नौसेना में पहली बार भर्ती हुईं 341 महिला नाविक, 3,000 अग्निवीर हुए शामिल
    भारतीय नौसेना में महिला नाविकों की भर्ती

    भारतीय नौसेना में अब तक करीब 3,000 अग्निवीर भर्ती हो चुके हैं जिनमें 341 महिला नाविक शामिल हैं। इन सभी उम्मीदवारों को चयन के बाद प्रशिक्षण के लिए बुला लिया गया है। प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए नौसेना एडमिरल कुमार ने कहा कि नौसेना पहली बार महिला नाविकों को शामिल कर रही है, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इससे पहले महिलाओं को नाविक बनने का मौका नहीं मिलता था।

    क्या है अग्निपथ योजना?

    अग्निपथ योजना तीनों सेनाओं, थल सेना, वायुसेना और नौसेना, के लिए एक अखिल भारतीय योग्यता-आधारित भर्ती प्रक्रिया है। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को चार साल के लिए सेना में सेवा का अवसर मिलेगा। इसके बाद योग्यता, इच्छा और मेडिकल फिटनेस के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा में बरकरार रखा जाएगा। अग्निपथ योजना को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन हुआ था, युवा सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे।

    2047 तक आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना- एडमिरल हरि कुमार

    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय नौसेना ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक आत्मनिर्भर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में नौसेना की कार्यक्षमता में लगातार इजाफा हुआ है। इसके अलावा समुद्री सुरक्षा के महत्व को समझते हुए इस ओर भी अधिक जोर दिया जा रहा है।

    कितने प्रतिशत महिलाओं को मिली जगह?

    बता दें कि कुछ समय पहले आई खबर में यह संभावना जताई गई थी कि इस साल नौसेना में भर्ती किए जाने वाले 3,000 अग्निवीरों में से तकरीबन 10 से 20 प्रतिशत महिलाएं शामिल हो सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार, पहले बैच में 11.36 प्रतिशत महिलाओं का चयन हुआ है। इनका 21 नवंबर से ओडिशा स्थित नौसेना प्रतिष्ठान इंडियन नेवल शिप (INS), चिल्का में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।

    नौसेना के इन पदों पर हो रही हैं भर्तियां

    अभी भारतीय नौसेना में अग्निवीर सीनियर सेकंड्री रिक्रूट (SSR) के 1,400 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू होगी और 12 दिसंबर तक चलेगी। 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार अग्निवीर मैट्रिक रिक्रूट (MR) के 100 पदों भी आवेदन कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। नौसेना की इन पदों पर होने वाली भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना joinindiannavy.gov.in पर जारी कर दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    अग्निपथ योजना

    ताज़ा खबरें

    बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग शाहरुख खान
    नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरा किया अपना प्राथमिक मिशन नासा
    सानिया मिर्जा अगले महीने लेंगी संन्यास, दुबई में WTA 1000 चैंपियनशिप होगा आखिरी टूर्नामेंट सानिया मिर्जा
    प्यूजो इंसेप्शन कॉन्सेप्ट कार फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ 2023 CES में हुई शोकेस इलेक्ट्रिक वाहन

    भारतीय नौसेना

    भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक INS मोरमुगाओ राजनाथ सिंह
    भारतीय नौसेना में MR के 100 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अन्य अहम बातें सरकारी नौकरी
    भारतीय नौसेना ने निकाली 1,400 अग्निवीरों की भर्ती, जानें योग्यता और अन्य अहम बातें नौसेना भर्ती
    हिंद महासागर में घूम रहे चीनी पोत पर भारत की निगाह, टल सकता है मिसाइल टेस्ट पाकिस्तान समाचार

    अग्निपथ योजना

    अलविदा 2022: हिजाब से लेकर नुपुर शर्मा तक, साल के 5 सबसे बड़े विवाद नुपुर शर्मा
    जम्मू-कश्मीर से अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना में प्रशिक्षण के लिये तैयार जम्मू-कश्मीर
    सेना के तीनों सशस्त्र बलों में 1.35 लाख कर्मियों की कमी, संसद में सरकार ने बताया सेना में भर्ती
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बेरोजगारी से लेकर पेंशन योजना तक, ये हैं बड़े मुद्दे हिमाचल प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023