NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड: भौतिक विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए ऐसे करें तैयारी
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश बोर्ड: भौतिक विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए ऐसे करें तैयारी
    भौतिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश बोर्ड: भौतिक विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए ऐसे करें तैयारी

    लेखन राशि
    Feb 22, 2024
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

    कक्षा 12 में परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय के साथ हुई। 4 मार्च को भौतिक विज्ञान की परीक्षा है, विज्ञान संकाय वाले छात्र इसमें शामिल होंगे।

    इस विषय में अधिकांश सवाल सिद्धांत और संख्या आधारित होते हैं।

    आइए जानते हैं कि इस विषय में अच्छे अंक लाने के लिए उम्मीदवार कैसे तैयारी कर सकते हैं।

    #1

    इन खंड़ों पर ज्यादा ध्यान दें

    भौतिक विज्ञान की सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक की होती है।

    इस विषय के पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, धारा विद्युत, धारा और चुंबकत्व का चुंबकीय प्रभाव, विद्युत चुंबकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ता धाराएं, विद्युत चुंबकीय तरंगे, प्रकाशिकी, पदार्थ और विकिरण की दोहरी प्रकृति, परमाणु और नाभिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे खंड शामिल हैं।

    उम्मीदवार प्रकाशिकी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धारा और चुंबकत्व, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, धारा विद्युत जैसे खंडों को प्रमुखता से कवर करें, इनसे सबसे ज्यादा अंकों में सवाल पूछे जाते हैं।

    #2

    संख्यात्मक समस्याओं का अभ्यास करें

    भौतिक विज्ञान में कई सवाल संख्यात्मक समस्याओं से पूछे जाते हैं। इन सवालों में गलतियां होने की संभावना ज्यादा रहती है।

    ऐसे में उम्मीदवार संख्यात्मक समस्याओं को बार-बार हल करें, इससे अवधारणाएं स्पष्ट होंगी।

    कुछ समस्याओं को हल करने के लिए शॉर्टकर्ट्स सीखें, इससे आप निर्धारित समय में पूरा पेपर हल कर पाएंगे।

    प्रत्येक समस्या को हल करने के लिए अलग तकनीक होती है, उम्मीदवार इन तकनीकों का नियमित रूप से रिवीजन करें।

    #3

    रटने से ज्यादा समझने पर ध्यान दें

    भौतिकी की अवधारणाएं जटिल हो सकती हैं, इन्हें सीखने के लिए प्रभावी अध्ययन तकनीकों का उपयोग करें।

    इसमें अवधारणाओं को छोटे भागों में तोड़ना, आरेख बनाना और दृश्य सहायता का उपयोग करना शामिल हैं।

    सूत्रों को सीधे रटने की बजाय सभी अवधारणाओं को स्पष्ट करें। सभी महत्वपूर्ण सूत्र, चित्र और अवधारणाओं को एक पेज पर लिख कर फ्लैशकार्ड बना लें।

    महत्वपूर्ण तथ्य याद करने के लिए निमॉनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करें।

    #4

    अपने मजबूत पक्षों पर महारत हासिल करें

    अब परीक्षा में बहुत कम समय शेष है। ऐसे में उम्मीदवार नई चीजों में उलझने से पहले अपने मजबूत पक्षों पर महारत हासिल करें।

    उदाहरण के लिए अगर कोई छात्र संख्यात्मक समस्याओं में मजबूत है, तो इसके ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करें ताकि गलतियां होने की संभावना न रहे।

    इसके बाद संचार, तरंग, प्रकाशिकी, विकिरण जैसे सैद्धांतिक भागों की तरफ बढ़ें। अपने मजबूत पक्षों में महारत हासिल करने के बाद उम्मीदवार अधिक आत्मविश्वास से तैयारी कर पाते हैं।

    #5

    आम बोलचाल की भाषा लिखने से बचें

    भौतिक विज्ञान की अलग शब्दावली और भाषा होती है। ऐसे में उत्तर पुस्तिका में आम बोलचाल की भाषा लिखने से बचें।

    संदर्भ पुस्तकों द्वारा परिभाषित टॉपिकों के नोट्स बनाएं और इनका रिवीजन करें। टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका देखकर सुधार की कोशिश करें।

    इसके अलावा उम्मीदवार उत्तर लेखन के प्रारूप पर ध्यान दें। जानकारियों को प्वाइंट्स में लिखने का प्रयास करें। अपने अंकों को उच्चतम करने के लिए उत्तरों में चित्र भी बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    उत्तर प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, स्कूल करेंगे डाउनलोड उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें उत्तर प्रदेश
    UP Board: पेपर लीक के कारण 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आगरा में बोर्ड परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट बनकर पहुंचा फर्जी उड़न दस्ता, चार गिरफ्तार आगरा

    बोर्ड परीक्षाएं

    बिहार: इस दिन से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें पूरा टाइमटेबल बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र उत्तर लेखन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान CBSE
    CBSE: 12वीं के छात्र भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें ध्यान CBSE
    उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025