NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, यहां देखें
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, यहां देखें
    उत्तर प्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, यहां देखें

    लेखन गजेंद्र
    Apr 25, 2025
    12:49 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की 2025 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    हाईस्कूल की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया है।

    10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.10 और 12वीं का 81.15 प्रतिशत रहा है।

    परीक्षा परिणाम https://upresults.nic.in/ पर या upmsp.edu.in देखा जा सकता है।

    ट्विटर पोस्ट

    ऐसे देखें रिजल्ट

    यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर घोषित होगा। pic.twitter.com/aZW1zQe3zl

    — बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) April 24, 2025

    परिणाम

    हाईस्कूल में कुल 55 विद्यार्थी टॉप 10 में स्थान बनाया

    हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में 55 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। उनका उत्तीर्ण प्रतिशत एकसमान है।

    हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह के बाद दूसरे स्थान पर 97.67 प्रतिशत के साथ अंशी और अभिषेक कुमार यादव दूसरे स्थान पर और 97.50 प्रतिशत के साथ ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता तीसरे स्थान पर आई हैं।

    परीक्षा में 25.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 22.94 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    परिणाम

    इंटरमीडिएट में 25.98 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए

    इंटरमीडिएट की परीक्षा में महक जायसवाल के अलावा 96.80 प्रतिशत अंक के साथ अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

    तृतीय स्थान पर 96.40 प्रतिशत अंक के साथ जसवंत नगर इटावा की मोहिनी आई हैं।

    इंटरमीडिएट में 25.98 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 21.08 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच हुई थी।

    रिजल्ट

    लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी

    हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी है।

    हाईस्कूल की परीक्षा में 13.27 लाख लड़के और 12.18 लाख लड़कियां शामिल हुई थीं, जिसमें 11.49 लाख लड़के और 11.44 लाख लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

    लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 प्रतिशत है।

    इंटरमीडिएट में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 प्रतिशत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश के स्कूल
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन  IPL 2025
    GT बनाम SRH: शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    साई सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने, सचिन को पछाड़ा IPL 2025
    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोले खड़गे- पहलगाम पर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं जातिगत जनगणना

    उत्तर प्रदेश

    अब मैदानी इलाकों में कहर बरपाएगी गर्मी, राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार  बारिश
    पारा चढ़ने के साथ अब आसमान से बरसेगी आग, कई जगह हीटवेव का अलर्ट  गर्मी की लहर
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित योगी आदित्यनाथ
    समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने धावा बोला, तोड़फोड़ की समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश के स्कूल

    UP Assistant Teachers Exam 2018: जारी हुई उत्तर कुंजी, यहां से कर सकते हैं आपत्ति शिक्षा
    UP शिक्षक भर्ती के लिए जल्द जारी होगी समय सारिणी, तैयार हो रही है नई वेबसाइट उत्तर प्रदेश
    UP Board: इस साल पांच गुना बढ़ी स्क्रूटनी की फीस, अब देने होंगे इतने पैसे उत्तर प्रदेश
    UP Board Result 2019: चार क्षेत्रीय कार्यालयों का रिजल्ट हुआ तैयार, अब जल्द जारी होंगी तिथियां उत्तर प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    साल 2023 में 10वीं में फेल हुए 29 लाख से ज्यादा छात्र- शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान
    बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी? परीक्षा तैयारी
    12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें NEET की तैयारी? NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025