NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC परीक्षा में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स कवर करने का सही तरीका क्या है?
    अगली खबर
    UPSC परीक्षा में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स कवर करने का सही तरीका क्या है?
    UPSC के लिए करेंट अफेयर्स पढ़ने का सही तरीका (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC परीक्षा में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स कवर करने का सही तरीका क्या है?

    लेखन राशि
    Oct 05, 2023
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के पाठ्यक्रम में करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण अनुभाग है।

    करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, सरकारी नीतियां, सामाजिक-आर्थिक मुद्दे, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और स्थल जैसी जानकारियां शामिल होती हैं।

    पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण विषय जैसे अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल के सवाल भी करेंट अफेयर्स से जोड़ कर पूछे जाते हैं।

    आइए जानते हैं करेंट अफेयर्स को प्रभावी तरीके से कवर करने का सही तरीका क्या है।

    #1

    करेंट अफेयर्स पढ़ने के प्राथमिक स्त्रोत क्या हैं?

    करेंट अफेयर्स के प्राथमिक स्त्रोतों में विभिन्न समाचार पत्र शामिल होते हैं। इसी तरह योजना, कुरुक्षेत्र, आर्थिक और राजनीतिक साप्ताहिक जैसे पत्रिकाएं भी पढ़ी जा सकती है।

    प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और संंबंधित मंत्रालयों की आधिकारिक वेबसाइट भी करेंट अफेयर्स के अच्छे स्त्रोत हैं।

    आधिकारिक सरकारी दस्तावेज जैसे आर्थिक सर्वेक्षण और केंद्रीय बजट से भी अच्छी जानकारी मिल सकती है।

    उम्मीदवार जब परीक्षा तैयारी शुरू करते हैं, तो कोई भी प्रतिष्ठित समाचार पत्र से शुरुआत कर सकते हैं।

    #2

    स्त्रोतों से करेंट अफेयर्स कैसे कवर करें?

    स्त्रोतों से करेंट अफेयर्स कवर करने से पहले एक सुव्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाएं।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों को देखें। उससे आपको रोडमैप मिल जाएगा कि किन विषयों पर ध्यान क्रेंदित करना है।

    हमेशा पाठ्यक्रम अपने साथ रखें और उसी अनुसार जानकारियां पढ़ें। अखबार और पत्रिकाएं पढ़ते समय नियमित नोट्स जरूर बनाएं। इनमें प्रमुख तथ्यों, आंकड़ों और सरकारी योजनाओं पर ध्यान दें।

    करेंट अफेयर्स मैगजीन का इस्तेमाल करें, ये परीक्षा के लिए प्रासंगिक सामग्री प्रदान करती हैं।

    #3

    ऑनलाइन या ऑफलाइन कौनसा माध्यम चुनें?

    UPSC की तैयारी के लिए अखबार कैसे पढ़ें, ये तय करना इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सबसे अच्छा माध्यम क्या लगता है।

    अगर आप ऑफलाइन माध्यम में अखबार बेहतर ढंग से समझ सकते हैं तो इसी अनुसार विकल्प चुनें।

    ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ज्यादा उपयोग से भी बचाएगा।

    हालांकि, अगर आप करेंट अफेयर्स के नोट्स और जानकारियों को लंबे समय तक संभाल कर रखना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम या दोनों का मिश्रण चुन सकते हैं।

    #4

    समाचार पत्र का सर्वोत्तम उपयोग कैसे करें?

    समाचार पत्रों में प्रकाशित हर जानकारी अभ्यर्थियों के लिए प्रासंगिक नहीं होती। केवल महत्वपूर्ण समाचार लेख और पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों पर ध्यान केंद्रित करें।

    एक सरल शुरुआत करें, अखबार पढ़ने में 1 घंटे से ज्यादा का समय न लगाएं। समाचार पत्र को धीरे-धीरे अपने स्थिर पाठ्यक्रम से जोड़ें।

    घटनाओं को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में अलग करने के बजाय समग्रता में देखें। ऐसी खबरों पर ध्यान दें जो प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    #5

    करेंट अफेयर्स को कवर करने के लिए कैसे करें प्रभावी समय प्रबंधन?

    अन्य विषयों के साथ करेंट अफेयर्स को पढ़ने के लिए प्रभावी समय प्रबंधन बेहद जरूरी है।

    उम्मीदवार करेंट अफेयर्स पढ़ने और नोट्स बनाने के लिए प्रतिदिन एक विशिष्ट समय निर्धारित करें। पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दें और महत्व के आधार पर टॉपिक कवर करें।

    समाचार पत्र पढ़ने और नोट्स बनाने के बीच संतुलन बनाएं। अपने ऊपर जानकारियों का ज्यादा बोझ न डालें और मात्रा से अधिक गुणवत्ता पर ध्यान दें।

    समय-समय पर अपनी प्रगति का मूल्यांकन करना भी जरूरी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान की तैयारी के लिए ये NCERT किताबें हैं बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा तैयारी
    UPSC: अर्थशास्त्र की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल परीक्षा तैयारी
    UPSC: कम समय में कैसे याद करें प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास?  परीक्षा तैयारी
    UPSC: विज्ञान और प्रौद्योगिकी खंड की तैयारी के लिए पढ़ें ये किताबें परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से, ऐसे रहें तनाव से दूर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC मुख्य परीक्षा में किस तरह करें उत्तर लेखन, जानें सभी सवालों के जबाव UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UGC NET की तैयारी में उपयोगी हैं ये ऐप्स, बेहतर तरीके से कर सकेंगे पढ़ाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    26 नवंबर को होगी CAT परीक्षा, 2 महीने में ऐसे करें तैयारी कॉमन एडमिशन टेस्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025