Loading...
उत्तर प्रदेश में 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 52 लाख छात्र लेंगे हिस्सा
उत्तर प्रदेश में 24 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 52 लाख छात्र लेंगे हिस्सा

लेखन तौसीफ
Mar 09, 2022
01:46 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल तक चलेंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं कुछ देरी के साथ शुरू की जा रही हैं।

परीक्षाएं

52 लाख छात्र देंगे कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं

पहली पारी की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

इस वर्ष कुल 51,92,689 परीक्षार्थियों ने परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है। इसमें कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 27.8 लाख और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 23.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इन दोनों कक्षाओं के लिए UPMSP की तरफ से कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कक्षा 10

कक्षा 10 की डेटशीट

हिंदी : 24 मार्च

होम साइंस : 26 मार्च

पेंटिंग आर्ट : 28 मार्च

कंप्यूटर : 30 मार्च

अंग्रेजी : 1 अप्रैल

सामाजिक विज्ञान : 4 अप्रैल

विज्ञान : 6 अप्रैल

संस्कृत : 8 अप्रैल

गणित : 11 अप्रैल

ADVERTISEMENT

कक्षा 12

कक्षा 12 की डेटशीट

हिंदी : 24 मार्च

भूगोल : 26 मार्च

होम साइंस : 28 मार्च

पेंटिंग आर्ट : 30 मार्च

इकनॉमिक्स : 1 अप्रैल

कंप्यूटर : 4 अप्रैल

अंग्रेजी : 6 अप्रैल

रसायन विज्ञान, इतिहास : 8 अप्रैल

फिजिकल एजुकेशन : 11 अप्रैल

मैथ, बॉयोलॉजी : 13 अप्रैल

फिजिक्स : 15 अप्रैल

सोशियोलॉजी : 18 अप्रैल

संस्कृत : 19 अप्रैल

नागरिक शास्त्र : 20 अप्रैल

ADVERTISEMENT

मॉडल पेपर

मॉडल पेपर से करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी

मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर दाईं ओर उपलब्ध मॉडल पेपर 2021-22 लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी कक्षा के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी कक्षा का चयन करें।

इसके बाद अलग-अलग विषय की सूची नजर आएगी।

आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

पेपर डाउनलोड करने के बाद उन्हें प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें।

ADVERTISEMENT