NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE 12वीं रिजल्ट: जुड़वा बहनों ने स्कोर किए एक समान नंबर, दोनों के आए 95.8%
    अगली खबर
    CBSE 12वीं रिजल्ट: जुड़वा बहनों ने स्कोर किए एक समान नंबर, दोनों के आए 95.8%

    CBSE 12वीं रिजल्ट: जुड़वा बहनों ने स्कोर किए एक समान नंबर, दोनों के आए 95.8%

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 14, 2020
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    ग्रेटर नोएडा की जुड़वा बहनें मानसी और मान्या ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में समान स्कोर कर सभी को चौंका दिया है।

    अभी तक आप सभी ने जुड़वा बहनों के एक जैसे चेहरे और आदतों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन इन जुड़वा बहनों ने एक जैसा स्कोर कर एक अलग ही मिसाल कयाम कर दी है।

    बता दें कि बीते सोमवार को CBSE ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

    स्कोर

    दोनों बहनों के आए 95.8 प्रतिशित नंबर

    मानसी और मान्य का जन्म 3 मार्च, 2003 को नौ मिनट के अंतर में हुआ था। दोनों बहनों को बैडमिंटन खेलना और कम वसा वाला खाना पसंद है।

    इतना ही नहीं, उनकी अवाज, उनका चेहरा और 12वीं बोर्ड परीक्षा में नंबर तक एक जैसे हैं।

    दोनों बहनों ने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा दी थी और 95.8 प्रतिशित नंबर हासिल किए हैं।

    उनके एक जैसे स्कोर को देखकर उनके माता-पिता ही नहीं बल्कि उनके शिक्षक भी हैरान हैं।

    बयान

    दोनों एक साथ करती थीं पढ़ाई

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मानसी ने कहा कि उनके सभी पांच विषयों में बिल्कुल समान नंबर हैं। मान्या ने बहुत मेहनत की और बोर्ड परीक्षाओं में उन से ज्यादा स्कोर करने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन दोनों के स्कोर समान आए हैं।

    साथ ही उन्होंने कहा कि वे हमेशा साथ में पढ़ाई करती थीं और एक दूसरे की मदद करती थीं। मान्या भौतिक विज्ञान में अच्छी हैं और उनको रसायन विज्ञान अच्छे से समझ आता है।

    बयान

    "जुड़वा बहनों के नंबर देख पूरा स्कूल चौंक गया"

    मान्या और मानसी ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

    एस्टार पब्लिक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जयवीर डागर ने कहा कि वह अभी भी जुड़वां बहनों को पहचानने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। उनके नंबर देख पूरा स्कूल चौंक गया था। दोनों बहनों ने अंग्रेजी और कंप्यूटर विज्ञान में 98-98 नंबर हासिल किए हैं और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में दोनों बहनों के 95-95 नंबर आए हैं।

    पिता

    दोनों बेटियों की सफलता से बहुत खुश हैं उनके पिता

    मान्या और मानसी के माता-पिता सुचेतन राज सिंह का कहना है कि उन्हें बहुत गर्व है। हालांकि, थोड़ा सा आश्चर्य हुआ कि दोनों ने समान स्कोर किया है। वे अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर हाथरस में इस खुशी का जश्न मानाने आए हैं।

    साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी खुशी को व्यक्त करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है, लेकिन यह एक अच्छी भावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    शिक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    CBSE

    CBSE Board Exam 2020: छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जारी की ये मोबाइल ऐप शिक्षा
    स्कूल के छात्रों को मिलती हैं ये पांच बेहतरीन सरकारी स्कॉलरशिप NCERT
    स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण घर पर ही इन तरीकों से पूरा करें सिलेबस पश्चिम बंगाल
    CBSE ने घर पर बोर न होने के लिए छात्रों को दी ये सलाह शिक्षा

    शिक्षा

    झारखंड: हेडमास्टर ने शुरू की नई पहल, स्मार्टफोन्स न होने पर लॉउडस्पीकर से पढ रहे छात्र झारखंड
    छात्रों को फ्री में मिलेंगे लैपटॉप और स्मार्टफोन्स, मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय
    करना चाहते हैं नौकरी तो SSC JHT सहित अन्य भर्तियों के लिए करें आवेदन भोपाल
    डाटा प्रोसेसिंग और प्रोग्रामिंग में ऑनलाइन डिग्री करा रहा IIT मद्रास, विश्व का पहला संस्थान बना रमेश पोखरियाल

    बोर्ड परीक्षाएं

    हरियाणा: बिना परीक्षा के अगली क्लास में भेजे जाएंगे छात्र, बाद में होंगी छूटी हुई परीक्षाएं हरियाणा
    जानिए कब जारी होगा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़: बचीं हुईं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल, जानें नई तारीखें छत्तीसगढ़
    हिमाचल: बची हुई परीक्षाओं के बिना ही जारी होगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, जानिए कब हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025