NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / विदेश में पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प हैं ये देश, कम कीमत पर मिलेगी उच्च शिक्षा
    अगली खबर
    विदेश में पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प हैं ये देश, कम कीमत पर मिलेगी उच्च शिक्षा
    विदेश में पढ़ाई के लिए बेहतर देश (तस्वीरः फ्रीपिक)

    विदेश में पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प हैं ये देश, कम कीमत पर मिलेगी उच्च शिक्षा

    लेखन राशि
    Jul 18, 2023
    01:11 pm

    क्या है खबर?

    हर साल भारत के कई छात्र उच्च स्तर की शिक्षा हासिल करने के लिए विदेशों का रूख करते हैं।

    विदेश में पढ़ाई की चाहत रखने वाले छात्रों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर कौन-सा देश पढ़ाई के लिए अच्छा है, उन्हें कहां जाना चाहिए?

    कई देश छोटे होने के बाद भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं।

    आइए जानते हैं उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कौन से देश बेहतर विकल्प हैं।

    ताइवान

    ताइवान

    ताइवान एक उभरता हुआ अध्ययन स्थल है, जहां दुनिया के कुछ बेहतरीन विश्वविद्यालय हैं।

    ये काफी किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    यहां के 40 से अधिक विद्यालय अंग्रेजी भाषा में 120 से अधिक पाठ्यक्रमों की पेशकश करते हैं।

    बिजनेस इनोवेशन और मैनेजमेंट कोर्स, इंटरनेशनल बिजनेस पाठ्यक्रम, डिजाइनिंग कोर्स यहां के सर्वोत्तम पाठ्यक्रमों में से एक हैं।

    यहां स्तनाक की लागत 3 लाख रुपये से शुरू होती है, इससे ये छात्रों के लिए आकर्षक विकल्प है।

    जर्मनी

    जर्मनी

    जर्मनी अपने इंजीनियरिंग कौशल और नवीनता के लिए प्रसिद्ध है।

    यहां के अधिकांश सार्वजनिक विश्वविद्यालय स्नातक और PhD कार्यक्रमों के लिए कोई फीस नहीं लेते।

    हालांकि, छात्रों को नामांकन और प्रशासन शुल्क देना होता है।

    छात्रों के वित्तीय बोझ को कम करने और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के लिए यहां कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं।

    जर्मन विश्वविद्यालयों में विदेशी स्नातकों के लिए नौकरी के कई विकल्प मिलते हैं।

    फ्रांस

    फ्रांस

    फ्रांस में दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूल हैं। ऐसे में अधिकांश छात्र यहां मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में फ्रांस में लगभग 6,000 भारतीय छात्र हैं।

    इनमें से सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत से अधिक छात्र मैनेजमेंट प्रोगामों में पढ़ाई कर रहे हैं।

    अब से फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को अब 5 साल का वर्क वीजा भी दिया जाएगा।

    मेक्सिको

    मेक्सिको

    मेक्सिको लगातार विदेश में पढ़ाई के लिए लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

    यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करे के लिए अंग्रेजी भाषा के पाठ्यक्रमों की पेशकश की जा रही है।

    यहां के कई संस्थान दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल हैं।

    यहां के सार्वजनिक संस्थान कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हैं, लेकिन निजी विश्वविद्यालयों में फीस ज्यादा होगी।

    हालांकि, ये अमेरिका या कनाडा की तुलना में किफायती है। मेक्सिको में रहने की लागत भी सस्ती है।

    फिनलैंड

    फिनलैंड

    अधिकांश विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई के लिए फिनलैंड का रुख करते हैं। यहां पर पढ़ाई बेहद सस्ती है और कई उच्च स्तर के शिक्षा पाठ्यक्रम मौजूद हैं।

    फिनलैंड के शिक्षा संस्थान विदेशी छात्रों को कई तरह की स्कॉलरशिप भी देते है।

    ये देश छात्रों को पढ़ाई के साथ नौकरी करने की सुविधा भी देता है।

    अन्य देशों की तुलना में ये सुरक्षित और शांत देश हैं। ऐसे में भारतीय छात्र यहां पढ़ाई करना पसंद करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- सभी सीमाएं लांघ रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025