NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा: 12वीं की टॉपर विधि और विवेक से जानिए उनकी सफलता का राज
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा: 12वीं की टॉपर विधि और विवेक से जानिए उनकी सफलता का राज
    छत्तीसगढ़ बोर्ड: 12वीं की टॉपर विधि

    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा: 12वीं की टॉपर विधि और विवेक से जानिए उनकी सफलता का राज

    लेखन राशि
    May 10, 2023
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    12वीं के परिणामों में रायगढ़ की रहने वाली विधि भोसले ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है।

    परीक्षा में दूसरे स्थान पर विवेक अग्रवाल रहे, जिन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही दोनों ही टॉपरों के घर में जश्न का माहौल है।

    आइए उनकी सफलता की कहानी जानते हैं।

    विधि

    विधि ने गांव के स्कूल से की पढ़ाई

    विधि ग्रामीण क्षेत्र से आती है और उन्होंने अपनी पढ़ाई पुसौर के अभिनव विद्या मंदिर स्कूल से की है।

    विधि कृषि विषय की छात्रा हैं। उनके पिता बासुदेव भोसले किसान हैं और खेती का काम करते हैं।

    विधि ने ग्रामीण परिवेश में रहते हुए पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की और इतने अच्छे अंक हासिल किए।

    उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को देते हुए बताया कि पढ़ाई के लिए मां और दीदी ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया।

    पढ़ाई

    कितने घंटे पढ़ाई करती थी विधि?

    विधि ने बताया " मुझे अच्छे नंबर आने की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। मैं 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। सभी विषयों पर फोकस करती थी। अंग्रेजी पर मैंने ज्यादा ध्यान दिया। पूरी साल मेहनत से पढ़ाई की।"

    विधि ने कहा कि मेहनत करेंगे तो शहर और गांव से फर्क नहीं पड़ता, कोई भी टॉप कर सकता है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है।

    विवेक

    छोटी उम्र में पिता को खो चुके हैं विवेक

    12वीं में दूसरा स्थान हासिल करने वाले विवेक अग्रवाल जांजगीर चांपा के रहने वाले हैं।

    उन्होंने जिले के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। साल 2012 में विवेक के पिता का निधन हो गया था। विवेक तब छोटे थे, लेकिन उन्होंने हालातों के आगे हार नहीं मानी।

    उन्होंने कहा, "मेरे बड़े भाई और मां ने मेरा बहुत साथ दिया। वे हमेशा मुझे पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने मुझे कभी हार नहीं मानने दी।"

    CA

    बड़े होकर CA बनना चाहते हैं विवेक

    विवेक ने बताया "पूरे साल मैंने मेहनत के साथ पढ़ाई की। हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क किया तब ये मुकाम हासिल कर पाया। मुझे अच्छे नंबर आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आऊंगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। परिणाम को लेकर मैं शुरू से ही उत्साहित था। अब परिणाम मेरे मन-मुताबिक आया है, मैं आगे चलकर चार्टेड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहता हूं।"

    विवेक ने छात्रों को मेहनत से पढ़ाई करने की सलाह दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    छत्तीसगढ़
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10 और 12 के नतीजे छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़

    टैक्स चोरी के मामले में राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 100 जगहों पर छापेमारी हरियाणा
    7 राज्यों की कांग्रेस इकाइयों ने पारित किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव महाराष्ट्र
    छत्तीसगढ़: चपरासी बनने के लिए इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने भी दी परीक्षा रायपुर
    छत्तीसगढ़: रावण के दसों सिर नहीं जले तो नगर निगम ने कर्मचारी को किया निलंबित दशहरा

    परीक्षा परिणाम

    रेलवे भर्ती परीक्षा पर क्या है विवाद जिसको लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे छात्र? बिहार
    UGC-NET के नतीजे घोषित, ऐसे डाउनलोड स्कोरकार्ड UGC नेट
    IGNOU दिसंबर टर्म एंड परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड IGNOU
    रिंकू सिंह: घोटाला उजागर करने के लिए मारी गई थीं गोलियां, अब क्लीयर किया UPSC UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    बोर्ड परीक्षाएं

    राजस्थान बोर्ड: 10वीं के छात्र हिंदी में कैसे पाएं अच्छे अंक, जानिए तैयारी के टिप्स राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र इस तरह पढ़ें इतिहास, नहीं भूलेंगे कोई भी तथ्य मध्य प्रदेश
    बोर्ड के छात्र ऐसे करें संस्कृत की तैयारी, मिल सकेंगे पूरे अंक परीक्षा
    राजस्थान बोर्ड: 10वीं के छात्र इस तरह करें विज्ञान की तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025