NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / लॉकडाउन: अलग-अलग राज्यों में घर बैठे इन तरीकों से पढ़ रहे हैं छात्र
    अगली खबर
    लॉकडाउन: अलग-अलग राज्यों में घर बैठे इन तरीकों से पढ़ रहे हैं छात्र

    लॉकडाउन: अलग-अलग राज्यों में घर बैठे इन तरीकों से पढ़ रहे हैं छात्र

    लेखन मोना दीक्षित
    May 03, 2020
    09:53 am

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। मध्य मार्च से सभी स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे हैं। अब लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई, 2020 तक कर दिया है।

    ऐसे में छात्रों की पढ़ाई हो नुकसान न हों, इसलिए राज्य सरकारें टेलीविजन और अन्य माध्यमों से छात्रों की क्लासेस लगा रही हैं।

    आइए जानें किस राज्य में किस प्रकार पढ़ाई कर सकते हैं छात्र।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में इस समय लग रही क्लास

    उत्तर प्रदेश सरकार 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए दूरदर्शन (DD) के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेज लगा रही है।

    दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक क्लासेज का प्रसारण किया जा रहा है।

    बता दें कि 30-30 मिनट की दो क्लासेज 10वीं वालों के लिए और 30-30 मिनट की दो क्लासेज 12वीं वालों के लिए लगती है।

    साथ ही शाम के समय इन्हीं क्लासेज का दोबारा प्रसारण होता है।

    जानकारी

    दिल्ली में लगेगी तीन घंटे की क्लास

    उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो से रोजाना क्लासेज के प्रसारण के लिए तीन घंटे का समय मांगा है। दिल्ली सरकार ने एलीमेंट्री, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी क्लासेज के लिए अलग-अलग स्लॉट की मांग की है।

    हरियाणा

    हरियाणा के छात्र इस प्रकार करें पढ़ाई

    हरियाणा सरकार ने हरियाणा एजुसेट की वेबसाइट haryanaedusat.com पर ऑडियो और वीडियो स्टडी मैटेरियल अपलोड किए हैं।

    इसके साथ ही शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाने के लिए एक टाइम टेबल भी बनाया है।

    शिक्षक रोजाना सुबह 9: 30 से लेकर दोपहर 12:30 तक छात्रों को पढ़ाते हैं, जिससे छात्रों को घर पर रहते हुए भी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है।

    लॉकडाउन के चलते सरकार का यह फैसला छात्रों के काफी लाभदायक होगा।

    KV

    KV के छात्र ऐसे कर सकते हैं पढ़ाई

    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए यूट्यूब और फेसबुक पर क्लासेज लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस लगाई गई हैं।

    केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी विद्यालयों और क्लासेस के शिक्षकों की एक टीम ने छात्रों के लिए लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस शुरू की हैं।

    साथ ही छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी लग रही क्लासेस

    DD बिहार ने छात्रों के लिए आभासी शिक्षण शुरू किया है।

    इसके अलावा दूरदर्शन ओडिया ने भी 10वीं क्लास के छात्रों के लिए क्लासेस का आयोजन किया है।

    इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, जम्मू और कश्मीर में पहले से ही DD के माध्यम से ऐसी क्लासेज चल रही हैं।

    इन क्लासेस के माध्यमों से छात्रों को लॉकडाउन में भी घर पर पढ़ाई करने में काफी मदद मिल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    बिहार

    जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, शरजील इमाम को बताया जिम्मेदार दिल्ली पुलिस
    बिहार में निकली छह हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन शिक्षा
    BCECE 2020: जारी हुई अधिसूचना, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन शिक्षा
    बिहार की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें

    हरियाणा

    सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा: ATM मशीन चोरी करके भागे चोर, लेकिन लाखों रुपयों से भरा कैश केबिन छोड़ गए अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: पूरे हरियाणा में लगाई धारा 144, एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे पांच लोग भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 271 लोग संक्रमित, राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे मेडिकल चेकअप महाराष्ट्र

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कोरोना को भगाने के लिए भाजपा की महिला नेता ने की हवाई फायरिंग नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन: मुंबई के लड़के ने दिल्ली की लड़की से वीडियो कॉल के जरिए रचाई शादी मुंबई
    उत्तर प्रदेश: गिलास में कम दूध देने पर शख्स ने बेटे-भाई को गोली मारकर की आत्महत्या हत्या
    CBSE और CISCE ने जारी की अधिसूचना, वायरल हो रहे फर्जी नोटिसों पर न दें ध्यान CBSE

    शिक्षा

    12वीं के बाद ऐसे बनें ऑटोमोबाइल इंजीनियर, इन टॉप कॉलेज से करें पढ़ाई ऑटोमोबाइल
    HDFC बैंक सहित विभिन्न भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    दिल्ली: अब 9वीं के छात्र ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ पाएंगे गणित कोरोना वायरस
    WHO कोरोना वायरस पर करा रहा है फ्री में ऑनलाइन कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025