Page Loader
SSC: CHSL, CGL समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी सूची
SSC: CHSL, CGL समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव

SSC: CHSL, CGL समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी सूची

लेखन तौसीफ
Jul 06, 2022
07:00 pm

क्या है खबर?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर (2022-2023) जारी किया है। कैलेंडर में SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL), कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL), दिल्ली पुलिस समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन निकालने और संभावित परीक्षा तारीखों की जानकारी दी है। जो छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर संशोधित कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

कार्यक्रम

कब किस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा?

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा और अक्टूबर, 2022 में परीक्षा होगी। वहीं जूनियर इंजीनियर परीक्षा का नोटिफिकेशन 12 अगस्त को जारी होगा और टियर-1 परीक्षा नवंबर, 2022 में होगी। इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगा और परीक्षा नवंबर, 2022 में आयोजित की जाएगी।

CGL

सितंबर में जारी हो सकता है CGL का नोटिफिकेशन

आयोग के कैलेंडर के मुताबिक, CGL का नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी होगा और इसकी परीक्षा दिसंबर, 2022 में ली जाएगी। दिल्ली पुलिस में MTS पदों के लिए 7 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और जनवरी-फरवरी, 2023 में इसकी परीक्षा हो सकती है। इसके अलावा कॉन्स्टेबल GD CAPF और NIA भर्ती का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर तक आ सकता है। इसके लिए 19 जनवरी, 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे और मार्च-अप्रैल, 2023 में परीक्षा होगी।

CHSL

नवंबर में जारी हो सकता है CHSL का नोटिफिकेशन

SSC CHSL का नोटिफिकेशन 5 नवंबर को आ सकता है। इसके लिए आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे और इसकी टियर-1 परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2 मार्च, 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च, 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे और परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई, 2023 में होगा।

कैलेंडर

ऐसे डाउनलोड करें SSC का परीक्षा कैलेंडर

SSC का कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'Calendar' के लिंक पर क्लिक करें। अब 'Examination Calendar' के लिंक पर जाएं और फिर 'Download Calendar' के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद परीक्षाओं की तारीखों का कैलेंडर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा। अब इसे चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।