LOADING...
राजस्थान: RSMSSB ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी
फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर में कराएगा RSMSSB

राजस्थान: RSMSSB ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

लेखन तौसीफ
Oct 11, 2022
10:24 am

क्या है खबर?

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) और फॉरेस्टर (वनपाल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। RSMSSB ने इस भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर में कराया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था वे नीचे परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

कार्यक्रम

यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम

RSMSSB की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, फॉरेस्टर के पदों पर परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर को किया जाएगा। वहीं फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर परीक्षा का आयोजन 12 और 13 नवंबर को किया जाएगा। बता दें कि दोनों पदों के लिए यह परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

भर्ती

किस पद पर कितनी भर्ती होंगी?

RSMSSB के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के कुल 2,399 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फॉरेस्ट गार्ड के कुल 99 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 79 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 20 पद आरक्षित हैं। वहीं फॉरेस्टर के कुल 2,300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1,821 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 479 पद आरक्षित हैं।

Advertisement

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में वैकल्पिक प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें राजस्थान से जुड़े 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Advertisement

एडमिट कार्ड

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RSMSSB ने जारी नोटिस में कहा है कि एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में एक अलग से नोटिस जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर 'News Notifications' में जाएं और फिर इस भर्ती के लिंक पर जाएं। अब यहां 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें और अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Advertisement