Page Loader
RSMSSB Recruitment 2019: 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

RSMSSB Recruitment 2019: 700 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Nov 03, 2019
12:38 pm

क्या है खबर?

नौकरी का तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये लेख पढ़ना बहुत जरुरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। RSMSSB भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

ये है आवेदन की अंतिम तिथि

RSMSSB लाइब्रेरियन ग्रेड III भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर, 2019 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर, 2019 है। आपको बता दें कि RSMSSB ने लाइब्रेरियन ग्रेड III के लिए 700 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के चयन के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी कर दिए जाएंगे।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता को जरुर जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किया हो और उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद जब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे, तो आपको इस भर्ती के लिए एक लिंक दिखाई देगी। उस लिंक पर क्लिक करें। आवेदन करने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके पहले रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद आवेदन करें। आवेदन में आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

जानकारी

आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें, साथ ही करें आवेदन

उम्मीदवार भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।