NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार विधान परिषद में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
    अगली खबर
    बिहार विधान परिषद में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
    बिहार विधान परिषद में कई पदों पर निकली भर्ती

    बिहार विधान परिषद में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

    लेखन राशि
    Jul 25, 2023
    11:06 am

    क्या है खबर?

    बिहार की विधान परिषद में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (25 जुलाई) से शुरू हो गई है।

    ये भर्ती अभियान 107 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

    भर्ती अभियान के जरिए सहायक, सहायक विधायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक के पदों पर भर्ती होगी।

    इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है।

    पद

    पदों का विवरण

    भर्ती अभियान के जरिए सहायक के 40 पद भरे जाएंगे। इसमें 12 पद अनारक्षित हैं। 5 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए और 9 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

    सहायक अवधायक का 1 पद है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के 54 पद है। इसमें से 15 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं।

    निम्नवर्गीय लिपिक के 12 पद हैं, इसमें 4 पद अनारक्षित हैं। सभी पदों में महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

    योगय्ता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    सहायक के पद पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, कंप्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

    उम्मीदवारों को 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए।

    सहायक अवधायक पद के लिए स्नातक होना अनिवार्य है। कंप्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र वांछित योग्यता है।

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे।

    लिपिक पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आना जरूरी है।

    आयु

    क्या है आयु सीमा?

    सहायक, सहायक अवधायक पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और डाटा एंट्री ऑपरेटर, निम्नवर्गीय लिपिक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।

    न्यूनतम आयु की गणना 1 जनवरी, 2023 के हिसाब से की जाएगी। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 37 साल है।

    पिछड़ा वर्ग के महिला-पुरुष उम्मीदवार और सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी।

    SC, ST वर्ग के महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    सभी पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सहायक और सहायक अवधायक के पदों पर भर्ती परीक्षा 3 चरणों में ली जाएगी।

    इसमें प्रारंभिक परीक्षा, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग/कंप्यूटर जांच परीक्षा और मुख्य परीक्षा जैसे चरण होंगे।

    डाटा एंट्री ऑपरेटर और लिपिक पद के लिए परीक्षा 2 चरणों में होगी।

    सहायक पद पर उम्मीदवारों को लेवल 7 के अनुसार वेतन मिलेगा।

    सहायक अवधायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर लेवल 4 के अनुसार भुगतान दिया जाएगा।

    आवेदन

    ऐसे करें आवेदन

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    यहां होम पेज पर भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।

    आवेदन फॉर्म में शैक्षिक दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरें और शुल्क भुगतान कर सब्मिट करें।

    आवेदन के सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये और बिहार के SC, ST वर्ग के अभ्यर्थी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।

    उम्मीदवार 22 अगस्त तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    बिहार

    बिहार: विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, भाजपा करेगी 4 बड़ी रैली नरेंद्र मोदी
    बिहार: भागलपुर में निर्माणाधीन पुल टूटकर गंगा नदी में गिरने के बाद से गार्ड लापता भागलपुर
    वीडियो: जेल में बंद पत्रकार मनीष कश्यप ने भागलपुर पुल की खामियों पर उठाए थे सवाल भागलपुर
    बिहार: भागलपुर पुल मामले में इंजीनियर निलंबित, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी भागलपुर

    रोजगार समाचार

    NLC इंडिया में 500 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन सरकारी नौकरी
    उत्तर प्रदेश में एक्स-रे टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    बिहार में कॉन्स्टबेल के 21,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन सरकारी नौकरी
    झारखंडः 2,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 20 जून से करें आवेदन झारखंड

    सरकारी नौकरी

    ITBP में निकली 458 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन सेना में भर्ती
    तेलंगानाः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में होगी 1,241 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन तेलंगाना
    उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला, इंटेलिजेंस विभाग में खाली पड़े 2,386 पदों पर होगी भर्ती उत्तर प्रदेश
    राजस्थान में सफाई कर्मचारी के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025