CBSE Exam 2019: 12वीं फिजिक्स की अच्छी तैयारी करने के लिए देखें ये 5 यूट्यूब चैनल
क्या है खबर?
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कई छात्रों को फिजिक्स सबसे कठिन विषयों में से एक लगता है। इसका सिलेबस लंबा और कठिन होता है। यही फिजिक्स को सबसे कठिन विषयों में से एक बनाता है।
हालांकि, कई यूट्यूब चैनल छात्रों को फिजिक्स परीक्षा के लिए सही रूप से तैयारी करने में मदद करते हैं। वे कई टिप्स, वीडियो और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान करते हैं।
हम 12वीं फिजिक्स तैयारी के लिए यहां 5 उपयोगी यूट्यूब चैनल बता रहे हैं।
ExamFear Education
ExamFear Education पर हैं 450 वीडियो
ExamFear Education में फिजिक्स पर 450 से अधिक वीडियो हैं। ExamFear Education के 6 लाख 50 हज़ार से अधिक सबस्क्राइबर हैं। ये 6-12वीं CBSE छात्रों के लिए सभी विषयों के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों में से एक है।
ये चैनल मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा ExamFear Education मंच द्वारा संचालित है, इस पर 12वीं फिजिक्स पर 450 से अधिक वीडियो है।
यह विषय अनुसार वीडियो ट्यूटोरियल, न्यूमेरिकल सवाल और कान्सेप्ट को उच्छे से समझने के लिए छात्रों की मदद करता है।
Etoos Education
Etoos Education है सर्वश्रेष्ठ चैनलों में से एक
Etoos Education के भी 7 लाख 9 हज़ार से अधिक सबस्क्राइबर हैं, जो 12वीं भौतिकी के लिए एक और लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है।
इसका उद्देश्य नवीनतम शैक्षिक उपकरण और सॉफ्टवेयर की सहायता से छात्रों को सर्वोत्तम शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करना है।
IIT JEE मेन और एडवांस तैयारी के वीडियो के अलावा ये चैनल 12वीं फिजिक्स के अध्याय-अनुसार लेक्चर और समस्या को सुलझाने के लिए लगभग 180 वीडियो प्रदान करती हैं।
Conceptual Physics India
Conceptual Physics India भी एक बेहतरीन वीडियो ट्यूटोरियल हैं
Conceptual Physics India जिसमें लगभग 25,000 सबस्क्राइबर हैं, 12वीं के छात्रों के लिए फिजिक्स पर वीडियो देखने के लिए एक अच्छा यूट्यूब चैनल है।
यह CBSE 12वीं फिजिक्स के महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्नों पर वीडियो और न्यूमेरिकल समस्याओं को हल करने के लिए ट्रिक बताता है।
साथ-साथ जो छात्र JEE मेन और एडवांस परीक्षाओं को पास करना चाहते हैं उनके लिए सुझावों के अलावा कुछ बेहतरीन वीडियो ट्यूटोरियल भी प्रदान करता है। छात्रों को इससे काफी मदद मिलेगी।
Physics Galaxy
Physics Galaxy पर वीडियो का है एक अच्छा कलेक्शन
Physics Galaxy एक और यूट्यूब चैनल है, जिसमें लगभग 1 लाख 75 हज़ार सबस्क्राइबर हैं और CBSE 12वीं, IIT JEE मेन और एडवांस और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फिजिक्स पर वीडियो प्रादान करता है। ये आशीष अरोड़ा द्वारा संचालित है।
इसमें NCERT के सभी फिजिक्स अध्यायों पर वीडियो ट्यूटोरियल का एक बड़ा कलेक्शन है, जो कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए आसान तरीके से व्याख्या करता है। जिससे छात्र अच्छी तरह से अपनी तैयारी कर सकते हैं।
जानकारी
PHYSICS PLUS सभी विषयों पर विस्तृत वीडियो लेक्चर प्रदान करता है
Physics Plus फिजिक्स विशेषज्ञ देवेंद्र चौधरी द्वारा संचालित एक यूट्यूब चैनल, जो 12वीं फिजिक्स के लिए सर्वश्रेष्ठ चैनलों में से एक है। इसके पास लगभग 10,000 वीडियो हैं, जिसमें NCERT समस्याओं के समाधानों को समझाते हुए सभी अध्यायों पर लेक्चर वीडियो हैं।